Advertisement

Updated March 13th, 2021 at 17:58 IST

पत्रकारों पर हमले का मामला: अखिलेश यादव समेत 21 लोगों के खिलाफ FIR हुई दर्ज

मुरादाबाद में पत्रकारों पर हुए हमले को लेकर अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत 21 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

मुरादाबाद में पत्रकारों पर हुए हमले को लेकर अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत 21 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बता दें, 11 मार्च को सपा कार्यकर्ताओं पर मीडियाकर्मियों से मारपीट करने का आरोप लगा था। जिसके बाद आज FIR दर्ज की गई। सेक्शन 147, 342 और 323 के तहत ये FIR दर्ज की गईं हैं।

इससे पहले अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं का बचाव करते हुए कहा था कि ये साजिश के तहत कराया गया है। अखिलेश ने कहा था कि, 'हमारे खिलाफ साजिश की गई है। इस हमले में सरकार शामिल है। उन्होंने लिफ्ट की लाइट बंद कर दी थी जिससे लिफ्ट ना पहुंच पाए। वो तो खबर नहीं बनी कि होटल की लाइट किसने बंद करी थी?'

अखिलेश ने आगे कहा था कि, 'कुछ लोगों ने जो किया वो किसके इशारे पर किया? मैं कहना चाहता हूं कि ये हमले बंद नहीं होंगे चुनाव तक, सपा के लोगों को तैयार रहना होगा ऐसे हमलों का मुकाबला करने के लिए।'

बता दें, पत्रकारों पर हुए हमले की चारों ओर निंदा हो रही है। बीजेपी ने अखिलेश पर राज्य में शांति भंग करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने कहा है कि ये ना तो पत्रकारों को और न आम जनता को बख्शने वाले हैं। 

11 मार्च को अखिलेश साल 2022 में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से मिलने मुरादाबाद पहुंचे थे। जहां एक होटल में अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। शुरू में उन्होंने पत्रकारों की तारीफ की, लेकिन इसके बाद जैसे ही मीडियाकर्मियों के सवाल तीखे होते गए अखिलेश का संयम जवाब देता गया। जिसके बाद अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कभी सवाल बीजेपी से भी पूछ लिया करो? क्या बीजेपी के ही सवाल पूछोगे? जिसके बाद हंगामा शुरु हो गया। 

इसे भी पढ़ें: पटना में शराब तस्करी को लेकर RJD का हंगामा, मंत्री रामसूरत राय के इस्तीफे की मांग की

इसे भी पढ़ें: टिकरी बॉर्डर पर किसानों ने बनाए 25 पक्के मकान, गर्मी के दौरान प्रदर्शन की पूरी तैयारी में किसान संगठन

इसे भी पढ़ें: VIDEO: अनन्या, अंकिता को 'गर्मी' सॉन्ग पर डांस सिखा रही थी नोरा, तभी राजकुमार राव ने…

 

 

Advertisement

Published March 13th, 2021 at 17:58 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo