Advertisement
LIVE-BLOG

Updated April 26th, 2024 at 23:07 IST

LIVE UPDATES/ Phase-2 Voting Live: पूर्वोत्तर में हो रही है जबरदस्त वोटिंग, MP-UP-बिहार और महाराष्ट्र पिछड़े

Lok Sabha Election 2024 Phase-2 Live: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए 13 राज्यों में वोटिंग जारी है। कुल 88 सीटों पर मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में 1202 उम्मीदवार हैं, जिनमें 1098 पुरुष और 102 महिलाएं हैं। राहुल गांधी, हेमा मालिनी, अरुण गोविल, एचडी कुमारस्वामी, ओम बिरला और गजेंद्र सिंह शेखावत जैसे दिग्गजों की किस्मत का इस चरण में फैसला होना है। इस चरण में 15.88 करोड़ से अधिक मतदाता हैं।

Reported by: Deepak Gupta
 Voting LIVE in 88 seats of 13 states in the second phase
लोकसभा चुनाव 2024 | Image: Republic
11: 07 IST, April 26th 2024

29 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से अपना नामांकन भरेंगे। बीजेपी उनके नामांकन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटी है। इसके लिए हलवासिया कोर्ट में लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। 29 फरवरी को प्रदेश मुख्यालय के समक्ष उनके नामांकन के लिए सुबह 9 बजे से एकत्रित होंगे और उसके बाद लगभग 10:00 बजे राजनाथ सिंह पार्टी  रथ पर वरिष्ठ नेता गणों के साथ कलेक्ट्रेट नामांकन के लिए रवाना होंगे। प्रदेश कार्यालय से शुभारंभ से लेकर पूरे रास्ते विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़े, शंखनाद के साथ स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।

9: 15 IST, April 26th 2024

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "भाजपा ने आज दूसरे चरण के चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लिया...हमने जनता के बीच जागरूकता फैलाने का काम किया...हमने जो मतदान प्रतिशत का आकलन किया है, उसमें भाजपा बहुत अच्छी स्थिति में जीतने वाली है..."


 

Advertisement
9: 14 IST, April 26th 2024

नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने IIT गेट के सामने एसडीए मार्केट के पास 'जन संपर्क यात्रा' में भाग लिया। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता का अगाध विश्वास है। इसलिए अबकी बार 400 पार, ये संकल्प है जिसे भारत की जनता सिद्धि तक लेकर जाएगी।"


 

9: 13 IST, April 26th 2024

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से BJP के लोकसभा उम्मीदवार जितिन प्रसाद ने कहा, "विपक्ष मुद्दा विहीन है। कुछ चंद लोगों को व्यक्तिगत लाभ और उनका विकास हुआ है... सभी योजनाएं जो लागू की गई हैं वे अंतिम छोर तक पहुंची हैं।"

Advertisement
8: 06 IST, April 26th 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बरेली में मेगा रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। रोड शो में जनसैलाब उमड़ गया। लोगों ने 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए। 

8: 05 IST, April 26th 2024

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है, विपक्ष (कांग्रेस) दौड़ से बाहर है। वोटिंग अच्छी होगी और बीजेपी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। हम हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतेंगे।"

Advertisement
8: 03 IST, April 26th 2024

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक के कलबुर्गी रोड शो किया। रोड शो में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसकी वीडियो भी सामने आई है। 

6: 45 IST, April 26th 2024

नोएडा में दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद EVM मशीनों को सील किया गया।  

Advertisement
6: 44 IST, April 26th 2024

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से DM राजेश कुमार त्यागी ने कहा, "पूरे दिन शांतिपूर्वक मतदान चला है। सभी अधिकारी अलर्ट पर हैं। 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत 62% से अधिक है...वोटर्स में जागरूकता आई है तो उम्मीद है कि वोट प्रतिशत अच्छा होगा।"


 

5: 40 IST, April 26th 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। असम, बिहार समेत कई राज्यों की कुछ सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग के लिए अब कुछ ही मिनटों का समय बाकी रह गया। इससे पहले शाम 5 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत भी सामने आया है। देखिए कहां कितने प्रतिशत वोट अबतक डाले गए हैं...

असम- 70.66 
 बिहार- 53.03
 छत्तीसगढ़- 72.13
 जम्मू-कश्मीर- 67.22
 कर्नाटक- 63.90 
 केरल- 63.97 
 मध्य प्रदेश- 54.42 
 महाराष्ट्र- 53.51 
 मणिपुर- 76.06
राजस्थान- 59.19 
त्रिपुरा- 76.23
उत्तर प्रदेश- 52.64
पश्चिम बंगाल- 71.84

Advertisement
4: 52 IST, April 26th 2024

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से वोट डालने के बाद अभिनेता आशुतोष राणा ने कहा, "आप देश में किसी भी स्थान पर क्यों ना हों, हमें अपने मत का इस्तेमाल करना चाहिए...मैं हर बार जब भी चुनाव होता तो वोट डालने आता हूं। मैं यह कहना चाहूंगा कि आप अपने मत के अधिकार का इस्तेमाल जरूर करें।"

4: 51 IST, April 26th 2024

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से वोट डालने के बाद भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने कहा, "मतदान करना आपका हक है, आपको आपकी पंसद की सरकार चुनने का हक है...मैं एक ही चीज़ बोलना चाहूंगा कि वोट डालें, अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दें..."

Advertisement
4: 50 IST, April 26th 2024

मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "जो लोग हिंदुस्तान का खाते हैं, जो ये मानते हैं उनके पूर्वज हिंदुस्तानी हैं उनके आने वाली पीढ़ी को हिंदुस्तान में ही रहना है। उनको सोचना होगा उनका वोट उन विषधरों को नहीं जाना चाहिए जो लोग भारत माता जय जय कार करने में संकोच करते हों। उनको आपका वोट कतई नहीं जाना चाहिए। जो लोग वंदे मातरम का गायन करने में संकोच करते हैं उनको आपका वोट जाने का मतलब आपके द्वारा देश के खिलाफ साजिश रचने वालों को सम्मान देने का कार्य हो रहा है।"


 

3: 41 IST, April 26th 2024

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पूर्वोत्तर में जबरदस्त वोटिंग हो रही है। हिंदी भाषी राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में मतदान धीमा रहा है। वोटिंग के मामले में महाराष्ट्र सबसे पीछे रह गया है।

 

 

Advertisement
3: 46 IST, April 26th 2024

बिहार के मुंगेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लालटेन वाले अंधकार युग में जो जंगलराज चलता था, उसे मुंगेर ने सबसे अधिक सहा है। पहले हर कोई यहां से पलायन के बारे में सोचता था, लेकिन JDU और BJP के नेतृत्व में NDA सरकार ने लालटेन के उस अंधकार युग से बिहार को बाहर निकाला है। अब जब भारत तेजी से विकसित हो रहा है, तो बिहार के तेज विकास का यही समय है।

3: 43 IST, April 26th 2024

मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा, "समाजवादी पार्टी और गठबंधन बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। देश भर में सभी क्षेत्रीय दल भाजपा के खिलाफ जीत रहे हैं।"

Advertisement
1: 26 IST, April 26th 2024

उत्तर प्रदेश के नोएडा में ओपन हार्ट सर्जरी करवाने वाली 75 वर्षीय मरीज मतदान के लिए नोएडा के मतदान केंद्र पर एम्बुलेंस में पहुंचीं।

1: 25 IST, April 26th 2024

मध्य प्रदेश के गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, 'सिंधिया परिवार ने इस क्षेत्र का जतन अपने बच्चों से ज्यादा लालन-पालन करके किया। बीजेपी, मध्य प्रदेश और मोदी सरकार ने 260 करोड़ रुपये के खर्चे से नेशनल हाइवे का निर्माण किया, गुना में 112 करोड़ रुपये आवास योजना में लगाए, 45 करोड़ रुपये एयरपोर्ट बनाने में लगाए।'

Advertisement
12: 10 IST, April 26th 2024

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 11 बजे तक त्रिपुरा में 36.42 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। महाराष्ट्र में 18.83 फीसदी वोट पड़े हैं, जो अभी तक दूसरे चरण में सबसे कम हैं।

Image
Image
11: 40 IST, April 26th 2024

पश्चिम बंगाल के उत्तर मालदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले लेफ्ट वालों ने और फिर TMC वालों ने बंगाल की इस महानता को चोट पहुंचाई, बंगाल के सम्मान को चूर-चूर कर दिया, विकास पर रोक लगा दी। TMC के राज में बंगाल में एक ही चीज चलती- हजारों करोड़ के स्कैम। घोटाले TMC करती है और भुगतान बंगाल की जनता को करना पड़ता है।


 

Advertisement
10: 49 IST, April 26th 2024

सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के वोटों की वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) पर्चियों से 100 फीसदी सत्यापन की मांग वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दीं।

10: 08 IST, April 26th 2024

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पूर्वोत्तर के राज्यों में जबरदस्त मतदान हो रहा है। सुबह 9 बजे तक त्रिपुरा में 16.65 फीसदी वोट पड़ चुके हैं। हिंदी भाषी राज्यों में वोटिंग अभी तक धीमी है। हालांकि महाराष्ट्र में 9 बजे तक सबसे कम 7.45 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

Image
Image
Advertisement
10: 09 IST, April 26th 2024

पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा ने कर्नाटक में हासन के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

8: 48 IST, April 26th 2024

Lok Sabha Election 2024:  लोकसभा अध्यक्ष और कोटा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ओम बिड़ला ने कहा, "ये(विपक्ष) झूठ, फरेब के आधार पर भ्रम फैला रहे हैं। सामाजिक व्यवस्था, सामाजिक न्याय बना रहेगा, यह PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कई बार कह चुके हैं... 100% हम यहां की 25 की 25 सीटें जीतेंगे।"

Advertisement
8: 31 IST, April 26th 2024

Arun Govil News: मेरठ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल ने कहा- मैं सभी से अपील करना चाहता हूं कि सब लोगों को वोट जरूर डालना चाहिए। ये हमारा देश के प्रति कर्तव्य है। मतदान हमारा अधिकार है।

8: 26 IST, April 26th 2024

Bengaluru Voting Update: केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

Advertisement
8: 25 IST, April 26th 2024

Kerala CM Votes:  केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन मतदान करने के लिए कन्नूर के एक मतदान केंद्र के बाहर कतार में खड़े हुए।

8: 20 IST, April 26th 2024

Vasundhara Raje Votes:  राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने कहा- देश विकास चाहता है इसलिए इस चुनाव के बाद फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और तीसरी बार मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे। ये भी विश्वास है कि राजस्थान में जनता भाजपा को पूरा समर्थन देगी और भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएगी।

Advertisement
8: 11 IST, April 26th 2024

Maharashtra 2nd Phase Vote: शादी के दिन एक दूल्हा अमरावती स्थित मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचा।

8: 07 IST, April 26th 2024

Barmer Voting Update: केंद्रीय मंत्री और बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कैलाश चौधरी ने कहा, "..'पहले मतदान फिर जलपान' के तहत मैंने मतदान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लोग मतदान के लिए पहुंच रहे हैं।"

Advertisement
7: 36 IST, April 26th 2024

Sudha Murthy Cast Vote:  सुधा मूर्ति ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद अपील की कि लोग घरों से बाहर निकलें और वोट डालें।

7: 27 IST, April 26th 2024
Advertisement
7: 25 IST, April 26th 2024

Karnataka Polling Update: इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने बेंगलुरु के बीईएस मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज कर्नाटक की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है।

6: 40 IST, April 26th 2024

West Bengal Polling Update: पश्चिम बंगाल के एक बूथ के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा है। बालुरघाट में लोग 7 बजे का इतंजार करते देखे जा सकते हैं।

Advertisement
6: 38 IST, April 26th 2024

Mock Voting Update: दूसरे फेज में बाहरी मणिपुर में भी वोट पड़ेंगे। इसकी मॉक ड्रिल की गई। 

6: 27 IST, April 26th 2024

2nd Phase Update: ADR के अनुसार 1,192 उम्मीदवारों के हलफनामे में दी गई जानकारी पर एक रिपोर्ट तैयार की।  21% यानी 250 उम्मीदवार पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। 390 यानि 33% उम्मीदवार करोड़पति हैं। एक करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है। 6 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है, जबकि तीन के पास 500 से 1,000 रुपए की संपत्ति है।

Advertisement
6: 26 IST, April 26th 2024

2nd Phase Voting Update:  2019 में इन सीटों पर सबसे ज्यादा बीजेपी को 50 और NDA के सहयोगी दलों ने 8 सीटें जीती थीं। कांग्रेस के खाते में 21 सीटें गईं थीं। अन्य को 9 सीटें मिली थीं। चुनाव आयोग के मुताबिक दूसरे फेज में 1,198 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 1,097 पुरुष और 100 महिला उम्मीदवार हैं। एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर है।
 

6: 25 IST, April 26th 2024

Amit Shah Election Campaign Update: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच दिग्विजय सिंह के गढ़ राजगढ़ के खिलचीपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार करेंगे। गुना के अशोकनगर में भी पार्टी का प्रचार करेंगे। लोकसभा चुनाव के राजगढ़ सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होना है। दिग्विजय सिंह इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हैं। उनका मुकाबला मौजूदा सांसद और बीजेपी प्रत्याशी रोडमल नागर से है।

Advertisement
9: 10 IST, April 25th 2024

दूसरे चरण में किस राज्य में कितनी सीटों पर मतदान

  1. असम- 5
  2. बिहार- 5
  3. छत्तीसगढ़- 3
  4. जम्मू-कश्मीर- 1
  5. कर्नाटक- 14
  6. केरल- 20
  7. मध्य प्रदेश- 6
  8. महाराष्ट्र- 8
  9. मणिपुर- 1
  10. राजस्थान- 13
  11. त्रिपुरा- 1
  12. उत्तर प्रदेश- 8
  13. पश्चिम बंगाल- 3  
     
9: 07 IST, April 25th 2024

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण की 88 सीटों के लिए आज मतदान होगा। दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर 1206 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। 

Advertisement

Published April 26th, 2024 at 06:09 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo