Advertisement

Updated May 9th, 2023 at 23:56 IST

वीरों का सम्मान: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 8 कीर्ति चक्र, 29 शौर्य चक्र प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य निवर्हन में अदम्य साहस एवं असाधारण पराक्रम प्रदर्शित करने के लिए थलसेना और अर्द्धसैनिक तथा पुलिस बलों के कर्मियों को 8 कीर्ति चक्र प्रदान किये।

ImAGE: Twitter @rashtrapatibhvn
ImAGE: Twitter @rashtrapatibhvn | Image:self
Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य निवर्हन में अदम्य साहस एवं असाधारण पराक्रम प्रदर्शित करने के लिए थलसेना और अर्द्धसैनिक तथा पुलिस बलों के कर्मियों को मंगलवार को आठ कीर्ति चक्र प्रदान किये। इनमें से पांच कर्मियों को यह पदक मरणोपरांत प्रदान किया गया है। यह शांतिकाल के लिए भारत का दूसरा सर्वोच्च वीरता पदक है।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति मुर्मू ने यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में 29 शौर्य चक्र भी सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के कर्मियों को प्रदान किये। इनमें से पांच कर्मियों को यह पदक मरणोपरांत प्रदान किया गया।

बयान के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल में कांस्टेबल/जनरल ड्यूटी, सुदीप सरकार, जम्मू कश्मीर पुलिस के कॉंस्टेबल रोहित कुमार और तीन अन्य--छत्तीसगढ़ पुलिस के एक उपनिरीक्षक और दो हेड कांस्टेबल-- को मरणोपरांत कीर्ति चक्र प्रदान किया गया।

राष्ट्रपति भवन ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेजर शुभांग, डोगरा रेजीमेंट, 62वीं बटालियन, राष्ट्रीय राइफल्स को कीर्ति चक्र प्रदान किया।’’

इसे भी पढ़ें: फिरोजाबाद में महिलाओं की वजह से हाउसफुल हुआ ‘The Kerala Story’ का शो, टैक्स फ्री करने के लिए CM Yogi की तारीफ

उल्लेखनीय है कि शांतिकाल के लिए अशोक चक्र और कीर्ति चक्र के बाद शौर्य चक्र भारत का तीसरा सर्वोच्च वीरता पदक है।
 

Advertisement

Published May 9th, 2023 at 23:55 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo