Advertisement

Updated May 9th, 2023 at 20:24 IST

फिरोजाबाद में महिलाओं की वजह से हाउसफुल हुआ ‘The Kerala Story’ का शो, टैक्स फ्री करने के लिए CM Yogi की तारीफ

Uttar Pradesh के फिरोजाबाद में एक साथ 200 से अधिक महिलाओं ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' देखी। फिल्म देखने के बाद महिलाओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ को शुक्रिया कहा।

Reported by: Mohit Jain
The Kerala Story Show Housefull :
The Kerala Story Show Housefull : | Image:self
Advertisement

The Kerala Story Show Housefull: बीते शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ देशभर में धूम मचा रही है। तमाम विवादों के बावजूद फिल्म की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कई ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि हाउसफुल के कारण लोगों को फिल्म का टिकट नहीं मिल पाया और मायूसी के साथ उन्हें घर लौटना पड़ा। 

ताजा खबर उत्तर प्रदेश के  फिरोजाबाद से सामने आई है, जहां भारी तादाद में महिलाएं फिल्म देखने सिनेमाघर पहुंच रही हैं। महिलाओं और युवतियों की भीड़ के कारण थियेटर हाउसफुल हो गया। सभी ने फिल्म को पसंद किया और जमकर तारीफ की। साथ ही महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने राज्य में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। 

200 से अधिक महिलाओं ने देखी फिल्म

200 से अधिक महिलाओं ने उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक साथ फिल्म देखी। सभी ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ फिल्म देखी। हालांकि, थियेटर्स से बाहर निकलने के बाद महिलाओं के चेहरे पर चिंता नजर आई। कुछ महिलाओं की आंखों में दर्द भी साफ झलक रहा था। फिल्म देखने के बाद महिलाओं ने रिपब्लिक मीडिया से बात कर अपनी प्रतिक्रियाएं दी। 

महिलाओं ने दी सभी को फिल्म देखने की सलाह

दर्शकों ने इस बात को स्वीकार किया कि फिल्म में प्रमाणिकता के साथ सभी बातें दिखाई गई हैं। यह फिल्म जबरन धर्मांतरण और आतंकवाद के खिलाफ है। एक महिला दर्शक ने कहा, “हर बच्ची को यह फिल्म देखनी चाहिए। इस फिल्म को फिल्म न समझकर एक आपबीती समझे।” महिला ने कहा कि 'कम उम्र की लड़कियों को भी यह फिल्म देखनी चाहिए और जिन लोगों ने यह फिल्म देख ली है, उन्हें अन्य लोगों को और आसपास के लोगों को फिल्म देखने के लिए प्रेरित करना चाहिए'। 

यह फिल्म ऐसे लोगों पर कड़ा प्रहार करती है, जो मासूम बच्चियों का ब्रेनवॉश कर उन्हें लव जिहाद का शिकार बनाते हैं और फिर आईएसआईएस जैसे आतंकवादी संगठन में सेक्स स्लेव बनने के लिए मजबूर कर देते हैं। फिल्म देखने के बाद महिलाओं ने कहा- "मासूम बच्चियों को गुमराह होने से बचाना है और इसीलिए फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ देखना बेहद जरूरी है"। 

यह भी पढ़ें- सिनेमाघर तोड़ने की धमकी के बीच अदा की The Kerala Story ने टिकट खिड़की पर 4 दिन में बना दिए 4 बड़े रिकॉर्ड

महिलाओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ का जताया आभार

बता दें कि मध्य प्रदेश के बाद उत्तर प्रदेश में भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। टैक्स फ्री होने के बाद और भी अधिक संख्या में दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। रिलीज के बाद केवल 4 दिनों में ही इस फिल्म ने करीब 45 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है, जो फिल्म की लागत से अधिक है। उत्तर प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए फिरोजाबाद में महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रिया भी कहा है। 

यह भी पढ़ें- 'The Kerala Story' के समर्थन में Anupam Kher, कहा- 'ये वही लोग हैं जिन्होंने The Kashmir Files की आलोचना की थी'

Advertisement

Published May 9th, 2023 at 20:24 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

12 घंटे पहलेे
12 घंटे पहलेे
18 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo