Advertisement

Updated September 28th, 2019 at 21:21 IST

अमेरिका से लौटने के बाद PM मोदी का दिल्ली में ज़बरदस्त स्वागत, हज़ारों की तादाद में उमड़े लोग

भाजपा ने पालम टेक्निकल एरिया के बाहर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया। वहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुटे।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की करीब एक सप्ताह की यात्रा के बाद शनिवार को स्वदेश लौटे। अमेरिका की यात्रा के दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा तथा ‘हाउडी मोदी’ समेत कई कार्यक्रमों को संबोधित किया।

भाजपा ने पालम टेक्निकल एरिया के बाहर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया। वहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुटे। पुलिस के अनुसार प्रधानमंत्री के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा इंतजाम किया गया है। पुलिस की दस अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गयी हैं। कई सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं।
 

इस दौरान कड़ी नजर रखने के लिए आसपास की छतों पर विध्वंस विरोधी टीमें और अचूक निशानेबाज तैनात किये गये हैं। जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस भी तैनात की गयी है।

दिल्ली रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने असाधारण स्वागत, आतिथ्य के लिए अमेरिकी जनता को धन्यवाद दिया और विश्वास व्यक्त किया कि अमेरिका में अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने जो विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, उससे भारत और उसके विकास यात्रा को काफी लाभ मिलेगा।
 

Advertisement

Published September 28th, 2019 at 21:10 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo