Advertisement

Updated April 8th, 2019 at 23:22 IST

EXCLUSIVE: राष्ट्रीय सुरक्षा देश के 130 करोड़ जनता के लिए अहम मुद्दा है - पीयूष गोयल

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसे संकल्प पत्र का नाम दिया गया है।  

Reported by: Amit Bajpayee
| Image:self
Advertisement


भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसे संकल्प पत्र का नाम दिया गया है।  इसपर अपनी राय रखने के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 'पूछता है भारत' कार्यक्रम में शामिल हुए।  रिपब्लिक भारत के एडिटर - इन -चीफ अर्नब गोस्वामी से बात करते हुए पीयूष गोयल ने कहा - राष्ट्रीय सुरक्षा 130 करोड़ लोग के लिए अहम मुद्दा है । 


उन्होंने लाइव प्रोग्राम में कहा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या बीजेपी की कोई एक कार्यक्रम के ऊपर ही सुई नहीं अटकती है।  हम बहुत सारे विषयों को एक साथ रखने की क्षमता भी रखते हैं। और यह आज इस देश की जरूरत भी है। जब हमने संकल्प पत्र में समस्याएं और जरूरतें उन सबके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी के साथ देश के सामने अपना कार्यक्रम रखा है। राष्ट्रीय सुरक्षा देश के 130 करोड़ लोग के लिए अहम मुद्दा होना स्वभाविक है। मैं रिपब्लिक भारत चैनल को बधाई दूँगा क्योंकि आपने पूरे देश की सोच बदली है और देश में राष्ट्रवाद को एक अहम मुद्दा बना कर देश की सेवा की है। और आज यह बात स्पष्ट है कि अगर कोई आतंकवादी देश की तरफ आंख उठाकर देखेगा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देश की जनता और सेना बल में पूरी ताकत हैं कि वह मुंह तोड़ जवाब दे सके। 

 


2022 का उल्लेख करने पर पीयूष गोयल ने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि 2022 में आजादी के 75 वर्ष का पर्व हम मनाएंगे। और हमने गत वर्षों में हमारे कई कार्यक्रमों को 2022 के साथ जोड़ा था तब हमारी आलोचना होती थी कि आप 2022 की कैसे बात करते हो जबकि 2019 में चुनाव आएगा ।


 

पीयूष गोयल ने राम मंदिर के मुद्दे पर कहा हम संविधान के तहत राम मंदिर बनाएंगे।

 

Advertisement

Published April 8th, 2019 at 23:22 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo