Advertisement

Updated December 1st, 2021 at 11:53 IST

83 Trailer: क्या रणवीर सिंह के 83 ट्रेलर में सचिन तेंदुलकर की दिखी झलक? जानिए पूरी सच्चाई

आखिरकार मोस्ट अवेटेड फिल्म '83' का ट्रेलर  (83 Trailer) 30 नवंबर को जारी कर दिया गया है। बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस ने ट्रेलर पर जमकर प्यार उड़ेला है।

Reported by: Chandani sahu
| Image:self
Advertisement

83 Trailer Release: आखिरकार मोस्ट अवेटेड फिल्म '83' का ट्रेलर (83 Trailer) 30 नवंबर को जारी कर दिया गया। बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस ने ट्रेलर पर जमकर प्यार उड़ेला। लोगों को ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की ये फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में जहां रणवीर क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका निभा रही हैं। 

फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर रिलीज के बाद लगभग 19 मिलियन बार देखा जा चुका है। इंटरनेट पर लोग ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, ठीक 3:00 मिनट पर, फैंस ने ट्रेलर में कुछ ऐसा देखा जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, दर्शकों के अनुसार, एक जश्न मानाने वाले आदमी के कंधे पर घुंघराले बालों वाला लड़का कोई और नहीं बल्कि सचिन तेंदुलकर हैं। 

ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही ट्विटर यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि क्या ये वाकई 'मास्टर ब्लास्टर' ही हैं। लोगों का अनुमान है कि 1983 में सचिन 10 साल के थे, जिससे ये सच हो सकता है। लोगों ने इसको लेकर जमकर प्रतिक्रिया दी है।

ये भी पढ़ें : Parag Agrawal: ट्विटर के नए बॉस बनने पर बोले आनंद महिन्द्रा; 'बढ़ रहा है भारतीय CEO वायरस, नहीं है इसकी वैक्सीन'

देखिये सचिन तेंदुलकर को लेकर प्रतिक्रिया- 

ये भी पढ़ें : 83 Trailer Release :'83' फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज, रणवीर और दीपिका की भूमिका ने जीत लिया सबका दिल

Advertisement

Published December 1st, 2021 at 11:46 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo