Advertisement

Updated November 30th, 2021 at 10:50 IST

Parag Agrawal: ट्विटर के नए बॉस बनने पर बोले आनंद महिन्द्रा; 'बढ़ रहा है भारतीय CEO वायरस, नहीं है इसकी वैक्सीन'

Twitter CEO Parag Agrawal: जैक डॉर्सी (Jack Dorsey) ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) पद से इस्तीफ़ा से दिया है।

Reported by: Chandani sahu
| Image:self
Advertisement

Twitter CEO Parag Agrawal: जैक डॉर्सी (Jack Dorsey) ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) पद से इस्तीफ़ा से दिया है। उनके पद से हटने के  उनकी जगह पराग अग्रवाल (Parag Agrawal)  को कंपनी का नया CEO बनाया गया है। पराग अग्रवाल के हाथों में ट्विटर की कमान आने के बाद सोशल मीडिया पर हर ओर इनकी जमकर तारीफें हो रही हैं। दुनिया के सबसे अमीर शख्स से लेकर भारत के जाने माने बिजनेस मैन आनंद महिन्द्रा ने भी ट्वीट करके उन्हें बधाई दी है। 

दरअसल, स्ट्राइप कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ पैट्रिक कोलेजन (Patrick Collison, co-founder, and CEO of Stripe Company) ने पराग को बधाई देते हुए लिखा, "गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एडोब, आईबीएम, पालो आल्टो, नेटवर्क्स और अब ट्विटर को चलाने वाले सभी सीईओ भारत में पले-बढ़े हैं। तकनीक की दुनिया में भारतीयों के आश्चर्यजक सफलता को देखना सुखद है। पराग को खूब सारी बधाई।"

ये भी पढ़ें : कौन हैं ट्विटर के नए CEO पराग अग्रवाल? जिन्होंने ली जैक डॉर्सी की जगह; जानें पूरी कहानी

उनके इस ट्वीट पर आनंद महिन्द्रा ने जवाब देते हुए बहुत ही मजेदार ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा "यह एक ऐसी महामारी है जिसके बारे में हमें यह कहते हुए खुशी और गर्व हो रहा है कि इसकी उत्पत्ति भारत में हुई है। यह भारतीय सीईओ वायरस  (Indian CEO Virus) है... इसके लिए कोई भी वैक्सीन नहीं है।" 

पैट्रिक कोलेजन के इस ट्वीट पर टेस्ला (Tesla) के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि "भारतीय प्रतिभा से अमेरिका को बहुत फायदा हो रहा है।"

 2011 से ही पराग अग्रवाल ट्विटर में कर रहे काम 

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे, भारत के पूर्व छात्र ट्विटर सीटीओ पराग अग्रवाल 2011 से ही ट्विटर में काम कर रहे हैं और 2017 से कंपनी  के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) के रूप में नियुक्त हुए थे।  

ये भी पढ़ें : Parag Agrawal: ट्विटर के नए CEO बने पराग अग्रवाल, कंगना रनौत ने डोर्सी को कहा- 'बाय जैक चाचा'

Advertisement

Published November 30th, 2021 at 10:48 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo