Advertisement

Updated December 31st, 2019 at 20:38 IST

प्रियंका गांधी ने आधी रात 'शक्ति' की साधना का ये मंत्र किया ट्वीट, यूजर्स ने इस तरह से पकड़ी गलती

दरअसल सोमवार की रात को प्रियंका गांधी के आधिकारिक टि्वटर अकाउंट से सोमवार आधी रात को "ॐ ऐँ ह्रीं क्लिं चामुँड़ायै विच्चै।।" मंत्र ट्वीट किया गया था।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

प्रियंका गांधी के इसी बयान से अब नागरिकता की लड़ाई भगवा पर आ गई है। भगवा को लेकर देशभर में घमासान मच गया है। कथित दंगाइयों का समर्थन करते हुए प्रियंका ने कल यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए उनके वस्त्र भगवा पर जुबानी शस्त्र चलाया था। प्रियंका के बयान पर योगी ने तुरंत पलटवार किया, लेकिन उसके बाद आधी रात को प्रियंका ने एक देवी मंत्र के जरिए पलटवार करने की कोशिश की, लेकिन पटलवार के चक्कर में बड़ी भूल कर बैठी।

दरअसल सोमवार की रात को प्रियंका गांधी के आधिकारिक टि्वटर अकाउंट से सोमवार आधी रात को "ॐ ऐँ ह्रीं क्लिं चामुँड़ायै विच्चै।।" मंत्र ट्वीट किया गया था। इस ट्वीट का मकसद इशारों इशारों में योगी सरकार को संदेश देना था लेकिन वो खुद एक बड़ी समस्या में फंसती हुई दिखाई दी।  अपने ट्वीट में देवी दुर्गा से जुड़ा से मंत्र पोस्ट किया गया उसमें काफी गलतियां थी, जिसको लेकर अब उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

बता दें, इससे पहले  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज यानि सोमवार को लखनऊ में नागरिकता कानून के बहाने यूपी सरकार पर हमला बोला था और दंगाइयों का कथित समर्थन करते हुए पुलिस की कार्रवाई को बदला लेने वाला बताया था। यही नहीं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक दल राज्यपाल से भी मांगा। 

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "हिंसा किसने शुरू की, इसकी जांच होनी चाहिए, क्योंकि कौन जानता है कि आगजनी किसने शुरू की। आप बिना जांच के कैसे कार्रवाई कर सकते हैं? पहले यह पता करें कि हिंसा किसने शुरू की?"

इतना ही नहीं जिस कानून के साथ पूरा देश खड़ा है, जिस कानून को संसद से पास किया गया, मुस्लिम साफ साफ कह रहे हैं कि नागरिकता कानून के नाम पर झूठ फैलाया जा रहा है आज प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकता कानून के समर्थन में एक कैंपेन भी चलाया है।  पीएम ने ट्वीट कर साफ कहा कि नागरिकता कानून का समर्थन किया जाय, और दंगाइयों को सही नहीं ठहराया जा सकता है लेकिन वाड्रा कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को सुनिए वो इस कानून को संविधान के खिलाफ बता रही हैं। 

Advertisement

Published December 31st, 2019 at 18:48 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo