Advertisement

Updated April 6th, 2023 at 14:55 IST

JEE Mains 2023 Session 2: पहली पाली की परीक्षा खत्म, 8 अप्रैल के लिए एडमिट कार्ड जारी

JEE Mains 2023 Session 2 Admit card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, (एनटीए) ने आधिकारिक वेबसाइट पर 6 अप्रैल की परीक्षा के लिए जेईई मेन 2023 सत्र 2 एडमिट कार्ड 2023 जारी किया है।

Reported by: Priya Gandhi
UNSPLASH
UNSPLASH | Image:self
Advertisement

JEE Mains 2023 Session 2 Admit card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, (एनटीए) ने आधिकारिक वेबसाइट पर 6 अप्रैल की परीक्षा के लिए जेईई मेन 2023 सत्र 2 एडमिट कार्ड 2023 जारी किया है। बता दें कि जो उम्मीदवार Session 2 की परीक्षा देने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक

Joint Entrance Examination (Main) 2023 Session 2-  6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को देश भर के विभिन्न स्थानों और भारत के बाहर 24 जगहों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि से जुड़ी डिटेल्स के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट (www.nta.ac.in) और https://jeemain.nta.nic.in/) देखने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ें : JEE Main जनवरी सत्र में अब तक की सर्वाधिक 95.8 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई

कैसा होगा परीक्षा का पैटर्न?

जानकारी के अनुसार खंड ए अनिवार्य होगा, बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) जबकि खंड बी में ऐसे प्रश्न होंगे जिनके उत्तर संख्यात्मक मानों के रूप में भरे जाएंगे। सेक्शन ए में प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे, इसलिए प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। सेक्शन बी में, उम्मीदवारों को दिए गए 10 में से किन्हीं पांच प्रश्नों के उत्तर देने हैं। सेक्शन बी के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट

  • जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
  • जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिख रहे जेईई मेन्स सेशन 2 एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें। जेईई मेन सत्र 2 का प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • उल्लिखित सभी विवरणों की पूरी तरह से जांच करने के बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें। यदि एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो एनटीए को सूचित करें।

इसे भी पढ़ें : JEE Main Session 2: बेहतर रैंक के लिए कैसे करें तैयारी? जानें एक्सपर्ट की टिप्स एंड ट्रिक्स

Advertisement

Published April 6th, 2023 at 14:54 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo