Advertisement

Updated February 3rd, 2023 at 12:33 IST

JEE Main जनवरी सत्र में अब तक की सर्वाधिक 95.8 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई

JEE Main Exam: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मेन 2023 ने जनवरी सत्र में 95.8 प्रतिशत की सर्वकालिक उच्च उपस्थिति दर्ज की।

PC-PTI
PC-PTI | Image:self
Advertisement

JEE Main Exam: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मेन 2023 ने जनवरी सत्र में 95.8 प्रतिशत की सर्वकालिक उच्च उपस्थिति दर्ज की। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

परीक्षा का जनवरी सत्र बुधवार को समाप्त हो गया और अगला सत्र अप्रैल में आयोजित किया जाएगा। महत्वपूर्ण परीक्षा देश भर के 574 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के अधिकारियों के अनुसार पेपर एक (बीई/बीटेक) के लिए 8.6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जबकि पेपर दो (बीआर्क) के लिए 46,000 से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया।

परीक्षा 13 भाषाओं (अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में आयोजित की गई थी।

पेपर एक (बीई/बीटेक प्रोग्राम) के लिए कुल 8,60,058 उम्मीदवारों में से 8,23,850 ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी।

बीई और बीटेक प्रोग्राम के लिए परीक्षा 24 जनवरी से शुरू होकर छह दिनों में आयोजित की गई थी।

पेपर दो 28 जनवरी को आयोजित किया गया था, जिसमें 75.8 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई थी।

Advertisement

Published February 3rd, 2023 at 12:22 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

16 घंटे पहलेे
16 घंटे पहलेे
22 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo