Advertisement

Updated May 7th, 2020 at 20:58 IST

मुंबई: बीजेपी का आरोप, कहा- लाशों के बीच हो रहा मरीजों का इलाज, BMC ने जांच के दिए आदेश

इस बीच मुंबई के बीजेपी नेता नितेश राणे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। राणे ने वीडियो को मुंबई के सायन अस्पताल का बताया है।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

देश में कोरोना महामारी तेजी से फैल रहा है। कुल मामले 53 हजार के पार पहुंच चुके हैं। महाराष्ट्र की बात करें तो वहां पर कोरोना के करीब 16 हजार 700 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इस बीच मुंबई के बीजेपी नेता नितेश राणे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। राणे ने वीडियो को मुंबई के सायन अस्पताल का बताया है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'सायन अस्पताल में बीमार व्यक्ति शवों के बगल में सो रहे हैं। बहुत बहुत शर्मनाक, ये किस तरह की प्रशासनिक व्यवस्था है।'

राणे ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'सायन अस्पताल के डीन ने इस वीडियो को स्वीकार कर लिया है। डीन ने कहा है कि जिन लोगों के शव रखे हुए हैं उन लोगों के परिजन शवों को क्लेम करने के लिए नहीं आए हैं। इसलिए हमने इन शवों को वहां पर रखा है। हम मुंबई के लोग BMC से इस उत्तर के बाद क्या उम्मीद कर सकते हैं? यह एक मेडिकल इमरजेंसी है।'E

वही इस वीडियो पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडनवीस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'सायन अस्पताल की घटना बेहद गंभीर और चौंकाने वाली है। जिन मरीजों का इलाज किया जा रहा है वे शवों के पास पड़े हैं। यह सरासर अमानवीय है। क्या मुंबई की देखभाल करने वाला कोई नहीं है? सरकार को तुरंत इस पर गौर करना चाहिए।'  

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडनवीस का ट्वीट-

बता दें, राणे के द्वारा शेयर किए वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट करते हुए महाराष्ट्र सरकार की स्वास्थ्य प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों ने उद्धव सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

इसे भी पढ़ें:  CM योगी के 'कोरोना मॉडल' पर बोले नोएडा के विधायक पंकज सिंह- 'कोविड-19 से जंग जीतने में यूपी सरकार कर रही हर संभव कोशिश'

Advertisement

Published May 7th, 2020 at 20:58 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo