Advertisement

Updated April 22nd, 2019 at 21:46 IST

EXCLUSIVE: मराठा आरक्षण को मेरा पूरी तरह से समर्थन है: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रिपब्लिक भारत से एक्सक्लूसिव बातचीत में 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर पर विस्तार से बात की।

Reported by: Amit Bajpayee
| Image:self
Advertisement


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रिपब्लिक भारत से एक्सक्लूसिव बातचीत में 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर पर विस्तार से बात की। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी ने 'पूछता है भारत' कार्यक्रम में शरीक हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कई सुलगते हुए सवाल पूछे, जिनका उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब भी दिया।

महाराष्ट्र में 16 प्रतिशत मराठा आरक्षण पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि '' मेरा आरक्षण को समर्थन है। मराठा समाज को आरक्षण छत्रपति साहू महाराज ने अफर्मेटिव ऐक्शन इस देश में लाया। उस अफर्मेटिव एक्शन में जिनको आरक्षण मिला वह मराठा समाज था। यह दुर्भाग्यवश आजादी के बाद कुछ कमिशन बने और उन्होंने मराठा समाज को आरक्षण से बाहर निकाल दिया । जिस समाज को आरक्षण था उसे बाहर निकाल दिया गया।

 

वहीं महाराष्ट्र में सूखे कि स्थिति पर बोलते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा मैं मानता हूं यहां अकाल है, लेकिन आज महाराष्ट्र में 4700 पानी के टैंकर लगे हैं। 2012 का आंकड़ा देखोंगे तो उस वक्त भी अकाल था लेकिन जलयुक्त शिवार अभियान नहीं था। आज अगर बारिश नहीं होती है तो इसके लिए सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। लेकिन सरकार इससे निजात पाने के लिए क्या कर रही है इस पर गौर करिए। हमारी सरकार ने पीने की पानी कि व्यवस्था की। हमने मवेशियों की व्यवस्था की और अगर जलयुक्त शिवार अभियान नहीं होता तो साल 1972 से खराब हालात होती।  हमारे मराठवाड़ा के कई जिलों में 50 फीसदी से कम बारिश है , शोला पुर में 35 फीसदी बारिश है। वैदर्भ में 40 फीसदी बारिश है। तो इसलिए बारिश कम होगी तो अकाल तो आएगा ही।

इससे पहले पिछले साल मार्च 2018 में महाराष्ट्र में किसान आंदोलन ने जोर पकड़ा था इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दो टूक शब्दों में कहा कि 'महाराष्ट्र में आंदोलन करने वाले किसान नहीं, बल्कि आदिवासी थे'

https://twitter.com/Republic_Bharat/status/1120325503133671427


देवेंद्र फडणवीस ने कहा उन आदिवासीयों को जंगल में अपने जमिन का अधिकार चाहिए था। हमने 1 लाख लोगों को उनका अधिकार दिया। उन्होंने कहा आंदोलन में जितने भी आदिवासी आये हमने उनसे बात की, हमने उनके बात को मान्य किया।  

देवेंद्र फडणवीस ने कहा आंदोलन में आये लोगों में किसी ने नहीं कहा कि वह किसान हैं। वह यह मांग लेकर आये थे कि ट्राइबल को जंगल में जमीन का अधिकार मिलना चाहिए। यह बिलकुल सही बात थी इसलिए में उनलोगों को मिला और  केबल मिला नहीं बल्कि केवल 6 महिने में हमने 1 लाख ट्राइवल को उनके जमिन का अधिकार दिया। आज महाराष्ट्र ट्राइवल को उनके अधिकार देने में नंबर वन पर है। 

https://twitter.com/Republic_Bharat/status/1120322834310606848
 

Advertisement

Published April 22nd, 2019 at 21:46 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo