Advertisement

Updated January 24th, 2023 at 23:22 IST

Oscar 2023: इस वर्ष ऑस्कर में बजा भारत का डंका, 'All That Breathes' को मिला Documentary Feature Film में नॉमिनेशन

इस बार ऑस्कर में भारतीय फिल्मों का भी जलवा नजर आ रहा है। शौनक सेन द्वारा निर्देशित फिल्म All That Breathes को डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया है।

Reported by: Mohit Jain
pc: instagram
pc: instagram | Image:self
Advertisement

Oscar Nominations 2023: ऑस्कर 2023 के लिए अंतिम नॉमिनेशन का ऐलान हो गया  है। इस बार ऑस्कर में भारतीय फिल्मों का भी जलवा नजर आ रहा है। शौनक सेन (Shaunak Sen) द्वारा निर्देशित फिल्म 'ऑल दैट ब्रीद्स' (All That Breathes) को डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस इंडियन फिल्म का मुकाबला अंतिम दौड़ में  'All the Beauty and the Bloodshed', 'Fire of Love', 'A House Made of Splinters, और 'Navalny’ जैसी डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्मों के साथ होना है। 

दो भाइयों पर आधारित है कहानी

ऑल दैट ब्रीद्स की कहानी दो भाई मोहम्मद सऊद और नदीम शहजाद पर आधारित है, जिन्होंने घायल पक्षियों को बचाने और उनके इलाज में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। इसमें ब्लैक काइट नाम का एक पक्षी सबसे मुख्य है। फिल्म में दिखाया गया हैं कि दोनों भाइयों को ब्लैक काइट पक्षी से प्रेम हो जाता है और फिर उस पक्षी को बचाने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है। यह फिल्म वास्तव में एक मास्टर पीस है। 

यह भी देखें- Oscar 2023: RRR के साथ भारत की 'The Elephant Whisperers' भी ऑस्कर की दौड़ में शामिल, बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री में मिला नॉमिनेशन

कई पुरस्कार जीत चुकी है फिल्म

शौनक सेन की यह फिल्म पहले ही कई पुरस्कार अपने नाम कर चुकी है। सनडांस फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म ने ग्रैंड ज्यूरी पुरस्कार जीता था तो वहीं कांस फिल्म फेस्टिवल में इसे बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला था। ये दोनों पुरस्कार हासिल करने वाली यह पहली इंडियन फिल्म है। हाल ही में इस फिल्म को ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन अवार्ड्स (BAFTA) में भी नामांकन मिला है। 

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने दी बधाई

ऑल दैट ब्रीद्स को ऑस्कर के लिए नामांकन मिलने के बाद फिल्ममेकर अशोक पंडित ने ट्वीट कर शौनक सेन और उनकी पूरी टीम को बधाई दी है। वे लिखते हैं, “इंडियन डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर्स शौनक सेन, अमन मान और टेडी लीफर को 'ऑल दैट ब्रीद्स' के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।” साथ ही उन्होंने कार्तिकी गोंसाल्व्स और गुनीत मोंगा को फिल्म 'द एलीफेंट व्हीस्पर्स' के लिए बधाई दी है। बता दें कि इस फिल्म को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए नॉमिनेशन मिला है। 

इसके अलावा फिल्म RRR का सॉन्ग नाटू नाटू भी ऑस्कर की दौड़ में शामिल है। बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में इसे शॉर्टलिस्ट किया गया है। ऑस्कर पुरस्कारों का ऐलान 12 मार्च को किया जाएगा। भारत को उम्मीद है कि इस बार ऑस्कर में देश की फिल्में जरूर जलवा दिखाएगी। 

यह भी देखें- Naatu Naatu सॉन्‍ग के ऑस्कर की अंतिम दौड़ में शामिल होने पर टीम RRR ने कहा- ‘हमने इतिहास रच दिया’

Advertisement

Published January 24th, 2023 at 23:21 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo