Advertisement

Updated January 24th, 2023 at 21:51 IST

Oscar 2023: RRR के साथ भारत की 'The Elephant Whisperers' भी ऑस्कर की दौड़ में शामिल, बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री में मिला नॉमिनेशन

फिल्ममेकर कार्तिकी गोंस्लाव्स (Kartiki Gonsalves) द्वारा निर्देशित 'The Elephant Whisperers' को ऑस्कर 2023 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया है।

Reported by: Mohit Jain
pc: twitter@guneetm
pc: twitter@guneetm | Image:self
Advertisement

Oscar Nominations 2023: फिल्म मेकर कार्तिकी गोंस्लाव्स (Kartiki Gonsalves) द्वारा निर्देशित 'The Elephant Whisperers' को ऑस्कर 2023 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया है। यह पूरे भारत के लिए गर्व की बात है। अंतिम दौड़ में इस शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म का मुकाबला ‘Haulout’, ‘How do you measure a year?’, ‘The Martha Mitchell Effect’ और ‘Stranger At The Gate’ से होगा। 

द एलीफेंट व्हिस्पर्स नाम की यह शॉर्ट फिल्म 41 मिनट की है, जिसमें तमिलनाडु के मुदुमलाई टाइगर रिजर्व की जर्नी को दर्शाया गया है कि किस तरह एक फैमिली दो बेबी एलीफेंट्स को गोद ले लेते हैं और उनका ख्याल रखते हैं। इस बेहतरीन फिल्म का निर्देशन अचिन जैन और गुनीत मोंगा द्वारा किया गया है। 

यह भी देखें- Naatu Naatu सॉन्‍ग के ऑस्कर की अंतिम दौड़ में शामिल होने पर टीम RRR ने कहा- ‘हमने इतिहास रच दिया’

निर्माता गुनीत मोंगा ट्वीट करते हुए लिखते हैं, “यह फिल्म भक्ति और प्रेम के लिए है… प्यारे बच्चे Ellie और Raghu के निःस्वार्थ प्रेम के लिए एक गीत है, जो हम इंसानों की तरह सभी भावनाओं को महसूस करते हैं, लेकिन केवल दो ही उनकी आवाज सुन सकते हैं - Bomman and Bellie”

निर्देशक कार्तिकी गोनस्लेव्स ने बताया कि उनकी इस फिल्म को 14 फिल्मों के साथ नॉमिनेशन मिला है। शुरूआत में इस दौड़ में 98 फिल्में शामिल थी। साथ ही निर्देशक ने इस ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन मिलने पर अपनी खुशी भी जाहिर की।

उन्होंने कहा, "मुझे कई फीडबैक मिले हैं जिसमें लोगों ने कहा है कि हाथी और आम लोगों के बीच तालमेल को बहुत अच्छे से दर्शाया गया है। हाथी और इंसान सदियों से एक साथ रह रहे हैं। साथ ही दर्शकों ने कहा कि इससे उन्हें हाथियों को और बेहतर तरीके से समझने में आसानी हुई है। कुछ लोगों ने ये भी कहा कि इस फिल्म को देखने से उन्हें काफी शांति मिली है।" 

नाटू नाटू भी ऑस्कर की दौड़ में

द एलीफेंट व्हीस्पर्स के अलावा फिल्म आरआरआर के सॉन्ग नाटू नाटू भी ऑस्कर की दौड़ में शामिल हैं। बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में इसे शॉर्टलिस्ट किया गया है। पूरे देश को उम्मीद है कि इस बार भारतीय फिल्में ऑस्कर में कुछ करिश्मा जरूर दिखाएगी। 

यह भी देखें- ऑस्कर में Naatu Naatu को मिलेगी कड़ी टक्कर, ये 5 गाने हुए अंतिम दौड़ में शामिल

Advertisement

Published January 24th, 2023 at 21:50 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

13 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo