Advertisement

Updated January 24th, 2023 at 20:30 IST

Naatu Naatu सॉन्‍ग के ऑस्कर की अंतिम दौड़ में शामिल होने पर टीम RRR ने कहा- ‘हमने इतिहास रच दिया’

RRR के सुपरहिट सोंग को ऑस्कर की फाइनल लिस्ट में शामिल कर लिया गया है। फिल्म आरआरआर के मेकर्स ने भी ट्वीट फैंस को ये खुशखबरी दी है। 

Reported by: Mohit Jain
pc: twitter@RRRMovie
pc: twitter@RRRMovie | Image:self
Advertisement

Oscar Nominations 2023: RRR के सुपरहिट सॉन्‍ग Naatu Naatu को ऑस्कर की फाइनल लिस्ट में शामिल कर लिया गया है। इस गाने को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्‍ग कैटेगरी के लिए नॉमिनेशन मिला है। फिल्म के फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्रिटीज इस पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। फिल्म आरआरआर के मेकर्स ने भी ट्वीट फैंस को ये खुशखबरी दी है। 

RRR मूवी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर टीम ने लिखा, “हमने इतिहास रच दिया! यह जानकारी देते हुए गर्व हो रहा है और सौभाग्य की बात है कि #NaatuNaatu सोंग को 95वें अकादमी पुरस्कारों में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्‍ग के लिए नॉमिनेट किया गया है। #Oscars #RRRMovie”


गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड का भी मिल चुका है खिताब

बेस्ट ऑरिजनल सॉन्‍ग के लिए ऑस्कर की अंतिम रेस में कुल पांच गाने शामिल है, जिनमें एक इंडियन सोंग भी शामिल है। भारतीय फिल्म प्रेमी इस खबर से काफी खुश है और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी का इजहार कर है। नाटू नाटू सॉन्‍ग एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म आरआरआर का बेहतरीन सॉन्‍ग है। गाने का कंपोजिशन एमएम कीरावनी द्वारा किया गया है। हाल ही में इस गाने ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्‍ग कैटेगरी का खिताब भी अपने नाम किया था। 

Advertisement

Published January 24th, 2023 at 20:29 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

21 घंटे पहलेे
21 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo