Advertisement
LIVE-BLOG

Updated April 26th, 2024 at 23:26 IST

बेयरस्टो-शशांक के तूफान से तहस-नहस हुई केकेआर, पंजाब ने चेज किया T20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

KKR vs PBKS: आईपीएल 2024 का 42वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। पंजाब किंग्स ने 8 विकेट से जीता मुकाबला।

Reported by: Shubhamvada Pandey
PBKS beat KKR by 8 wickets
PBKS beat KKR by 8 wickets | Image: BCCI/ IPLT20.com
11: 24 IST, April 26th 2024

कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 261 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 18.4 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर उसे हासिल कर लिया। पंजाब किंग्स ने केकेआर को 8 विकेट से हरा दिया। पंजाब किंग्स ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने आईपीएल के 17 सीजन के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया है। पंजाब ने 262 रन के लक्ष्य को मात्र 18.4 ओवर में चेज कर लिया। यानी आखिर में आठ गेंद बाकी रह गए। 262 रन आईपीएल इतिहास का सबसे सफल चेज है। इससे पहले आईपीएल 2020 में राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ 226 रन चेज किए थे। पंजाब के लिए जीत के हीरो जॉनी बेयरस्टो, शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह रहे। 

11: 22 IST, April 26th 2024

कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरा झटका लगा है। आंद्रे रसेल 12 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए। 

Advertisement
9: 01 IST, April 26th 2024

11वें ओवर में 138 के स्कोर पर कोलकाता को पहला झटका लगा। राहुल चाहर ने सुनील नरेन को जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। वह 32 गेंद में 71 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए। फिलहाल फिल सॉल्ट और वेंकटेश अय्यर क्रीज पर हैं।

8: 35 IST, April 26th 2024

कोलकाता नाइट राइडर्स : फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, दुष्मंथा चमीरा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।

पंजाब किंग्स : जॉनी बेयरस्टो, सैम करन (कप्तान), रिले रोसौव, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह। 

 

 

Advertisement
7: 07 IST, April 26th 2024

पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन इस मुकाबले में भी चोट के चलते नही खेल पाएंगे। 

Published April 26th, 2024 at 19:12 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

13 घंटे पहलेे
13 घंटे पहलेे
19 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo