Updated March 28th, 2024 at 13:50 IST
रोहित का इंतकाम! SRH के खिलाफ हार्दिक का सरेंडर, हिटमैन बोले- बाउंड्री पर जाओ...मैं हूं ना
IPL 2024 Mumbai Indians: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा को बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग करने का आदेश दिया था।
- स्पोर्ट्स
- 3 मिनट रीड
Advertisement
Rohit Sharma-Hardik Pandya News: हिन्दी में एक पुरानी कहावत है- 'जो चीज बिखरी नहीं है उसे जोड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।' आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस के साथ फिलहाल यही हो रहा है। फ्रेंचाईजी ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने का फैसला किया। अब यही निर्णय उनके लिए सिर सर्द बनता जा रहा है। आईपीएल 2024 में लगातार दो मैच हारकर मुंबई इंडियंस की टीम बैकफुट पर दिख रही है। ऊपर से रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने की अफवाहें भी तेज हो गई है।
आईपीएल 2024 में जब हार्दिक पांड्या ने पहली बार मुंबई इंडियंस का मोर्चा संभाला तो वो मैदान पर काफी एक्टिव नजर आए। गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग करने का आदेश दिया। इससे हिटमैन भी हैरान हुए थे। मैच के बाद हार्दिक को जमकर ट्रोल भी किया गया है। अब समय का चक्र बदला है और दूसरे मैच में ही रोहित ने हार्दिक के साथ वही किया।
Advertisement
हार्दिक ने किया सरेंडर! रोहित ने लिया बदला
आईपीएल 2024 के 8वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। अपने होम ग्राउंड पर SRH ने MI के गेंदबाजों के धागे खोल दिए। बहुत मारा। इतना कि इतिहास रच दिया। पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम ने 20 ओवर में 277 रनों का पहाड़ खड़ा किया। आईपीएल इतिहास में किसी भी टीम द्वारा ये सर्वाधिक स्कोर है। जब गेंदबाजों की धुनाई हो रही थी तब हार्दिक पांड्या को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करें। मैच के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें रोहित शर्मा कप्तानी करते दिख रहे हैं और वो हार्दिक को मैदान पर भगाते नजर आ रहे हैं।
Advertisement
वीडियो में आप देख सकते हैं कि टीम को मुसीबत में देखने के बाद रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की कमान संभाली। इसके बाद उन्होंने हार्दिक पांड्या को बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग करने का इशारा किया। इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने कहा कि रोहित ने हार्दिक ने बदला लिया तो किसी ने कहा कि रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या को उसकी असली जगह पहुंचा दी।
Advertisement
मुंबई इंडियंस का अगला मैच कब?
आईपीएल 2024 में लगातार दो मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम मुसीबत में नजर आ रही है। SRH के खिलाफ हार के बाद वो पॉइंट्स टेबल पर 9वें स्थान पर पहुंच गई। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उन्हें अब जीत के रथ पर सवार होना होगा। मुंबई इंडियंस का अगला मैच 1 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से होगा। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
Advertisement
इसे भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस की हार के बाद हार्दिक पांड्या ने क्यों कहा- मुझे पसंद आया? रोहित के फैंस ने खूब धोया
Advertisement
Published March 28th, 2024 at 13:39 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।