Advertisement

Updated April 27th, 2024 at 14:17 IST

EXCLUSIVE/ ग्लोबल मीडिया को राजनाथ सिंह का मुंहतोड़ जवाब, बोले- 'भारत के बारे में कुछ जानते नहीं '

देश के डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने ग्लोबल मीडिया की नासमझी पर सवाल खड़े किए और कहा कि भारत को समझने के लिए इमानदारी जरूरी है।

Reported by: Kiran Rai
Rajnath Singh
'Elections in India Not Hindu vs Muslims': Rajnath Singh Rips Into West Media Narrative | Image:Republic
Advertisement

Rajnath Singh On Global Media: राजनाथ सिंह ने रिपब्लिक मीडिया के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी से खास बातचीत में राष्ट्र के प्रति अपनी और सरकार की सोच को साफ शब्दों में व्यक्त किया। उनसे जब वैश्विक मीडिया के भारत को लेकर गढ़े जा रहे नैरिटिव को लेकर सवाल किया गया तो बोले ग्लोबल मीडिया अभी इतनी सक्षम नहीं।

केंद्रीय मंत्री से यूसीसी को लेकर बीजेपी की मंशा, राजनीतिक इच्छाशक्ति और कांग्रेस के भविष्य से जुड़े सवालात किए गए। पीओके को लेकर भी साफगोई से जवाब दिया और ये भी कि हमारा देश सुरक्षित हाथों में हैं।

Advertisement

ग्लोबल मीडिया की इमानदारी...- राजनाथ सिंह

उनसे सवाल किया गया- ग्लोबल मीडिया कह रहा है कि इस बार चुनाव हिंदू मुस्लिम को लेकर लड़ा जा रहा है? राजनाथ सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि वैश्विक मीडिया का आईक्यू शार्प है? आगे बोले- भारत ने जो काम किया वो दुनिया में किसी ने नहीं किया। भारत के ऋषि मनीषियों ने जो बहुत पहले किया वो सोच भी नहीं सकते। हमने वसुधैव कुटुबंकम की बात की, माने पूरी दुनिया एक परिवार है...क्या दुनिया के किसी देश ने ऐसा सोचा? सोचा तो भारत ने सोचा, भारत को ग्लोबल मीडिया समझ लेगी या समझ ले ये हमारी कामना है ईश्वर से> आसान नहीं है समझना...इसके लिए पूरी इमानदारी चाहिए।

Advertisement

भाड़ में जाए राजनीति- राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने देश के लिए राजनीति के मायने क्या है ये समझाया। कहा- देश पहले है राजनीति भाड़ में जाए...राजनीति दो शब्दों से मिलकर बना है जिसका अर्थ ही है नीति जो राज के लिए बने। राजनीति  केवल सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश बनाने के लिए की जाती है...राजनीति का मतलब समाज को संवारना है।

हमारी राजनीति का आधार है इंसाफ और इंसानियत- राजनाथ सिंह

मुस्लिम कोटा को मुद्दा बनाने को लेकर उन्होंने कहा, "मुद्दा हमने नहीं बनाया है। हम कभी भी जाति धर्म को राजनीति का आधार नहीं बनाया है। हमारी राजनीति का आधार इंसाफ और इंसानियत है।"

मंगलसूत्र वाले बयान पर भारत के रक्षा मंत्री ने कहा, "जब ये सर्वे कराने की बात कर रहे तो इसका मतलब है कि ये गड़बड़ करेंगे। लोगों को इनकी मंशा समझ में आ जाए, इसे स्पष्ट करने के लिए पीएम ने कहा। कांग्रेस के मेनिफेस्टो को देखने के बाद ये लगता है कि उनकी कुछ ना कुछ मंशा है। ये कुछ भी कर सकते हैं। संपत्तियों का सर्वे कराने का क्या मकसद है।"

Advertisement

ये भी पढ़ें- 'पहला अधिकार मुसलमानों का ही क्यों हो?' राजनाथ सिंह ने दिया तगड़ा जवाब

Advertisement

Published April 27th, 2024 at 11:57 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

22 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo