Advertisement
LIVE-BLOG

Updated April 27th, 2024 at 14:16 IST

महाराष्ट्र और गोवा में PM मोदी की जनसभा, सुनीता केजरीवाल का चुनाव प्रचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र और गोवा में जनसभा तो कांग्रेस सीईसी की बैठक आज खत्म हो सकता है अमेठी-रायबरेली का सस्पेंस...खबरें और भी लाइव अपडेट्स में...

Reported by: Kiran Rai
PM Modi
PM Modi | Image: R Bharat
1: 35 IST, April 27th 2024

Road Accident: रांची सदर अनुमंडल के मांडर सीडी ब्लॉक में एक स्कूल बस पलट गयी। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

10: 43 IST, April 27th 2024

Delhi Fire: सुबह करीब 6 बजे रोहिणी के एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं: अग्निशमन विभाग

Advertisement
10: 02 IST, April 27th 2024

Rajasthan News:  रामगंज थाना प्रभारी रवींद्र सिंह ने कहा- सुबह 3 बजे थाने पर सूचना मिली कि कंचन नगर मस्जिद में मौलवी हैं माहिर, उनकी हत्या कर दी गई है। मस्जिद के पास एक कमरा बना हुआ था जिसमें वे रहते थे। वहां कुछ बच्चे भी रह रहे थे जिन्होंने बताया कि 3 लोगों ने डंडे से मौलवी के साथ मारपीट की। जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। मामला दर्ज़ करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

9: 44 IST, April 27th 2024

Nainital Fire News: नैनीताल जंगल में पिछले 36 घंटों से लगी आग पर काबू पाने के लिए भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना का अभियान जारी है। आग को नियंत्रित करने के लिए IAF MI-17 हेलीकॉप्टर द्वारा पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

Advertisement
7: 27 IST, April 27th 2024

Sunita Kejriwal Live Update: तिहाड़ में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी 27 अप्रैल से चुनाव प्रचार में उतरेंगी। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने सुनीता केजरीवाल के चुनाव प्रचार को लेकर अपडेट दिया था। आगाज दिल्ली से होगा। पूर्वी दिल्ली इलाके में रोड शो से वोटर्स को लुभाने का प्रयास करेंगी।  28 अप्रैल को पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगी। सुनीता पार्टी की स्टार प्रचारक लिस्ट में शामिल हैं।


 

6: 47 IST, April 27th 2024

Lok Sabha Election 2024:  लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को शाम 7 बजे तक लगभग 61 प्रतिशत मतदान हुआ और अब 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान पूरा हो गया है।

मतदान शांतिपूर्ण रहा और बस्तर संभाग के 102 गांवों में पहली बार लोकसभा में मतदान हुआ। आम चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 88 निर्वाचन क्षेत्रों में शुरू हुआ। गर्म मौसम की स्थिति का सामना करते हुए मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए भाग लिया। भारत निर्वाचन आयोग ने कहा कि शाम 7 बजे तक 60.96 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. (एएनआई से इनपुट के साथ)

Advertisement
6: 40 IST, April 27th 2024

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL मुकाबला होगा। दूसरा मैच लखनऊ सुपरजायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। 

6: 38 IST, April 27th 2024

PM Modi Election Campaign: PM मोदी आज महाराष्ट्र और गोवा में होंगे। महाराष्ट्र के कोल्हापुर और गोवा के वास्को में लोगों को संबोधित करेंगे।  महाराष्ट्र में शिवसेना शिंदे गुट, भाजपा और NCP अजित पवार गठबंधन में सरकार चलाती है।

Advertisement

Published April 27th, 2024 at 06:41 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

5 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo