Updated February 28th, 2021 at 16:27 IST

मेरठ में CM केजरीवाल ने की किसान महापंचायत; बोले- डेथ वारंट है नया कृषि कानून, केंद्र जल्द ले इसे वापस

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज मेरठ में किसान महापंचायत की। इस दौरान उनके साथ AAP के कई नेता मौजूद रहे।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज मेरठ में किसान महापंचायत की। इस दौरान उनके साथ AAP के कई नेता मौजूद रहे। बता दें, महापंचायत के दौरान CM केजरीवाल ने कृषि कानूनों का विरोध किया, साथ ही केंद्र सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। 

बता दें, इस दौरान केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस (Republic Day) के दौरान हुई हिंसा का भी जिक्र किया और इसके लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराया। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि, 'लाल किले का पूरा कांड इन्होंने खुद कराया। मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री हूं, उत्तर प्रदेश, पंजाब के लोगों और किसानों ने मुझे बताया कि ये जानबूझकर उधर भेज रहे थे। जिन्होंने झंडे फहराए वो इनके अपने कार्यकर्ता थे।'

इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि, 'आज अपने देश का किसान बहुत पीड़ा में है, 95 दिनों से कड़कती ठंड में किसान भाई दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे हुए हैं। 250 से ज़्यादा​ किसान शहीद हो चुके हैं लेकिन सरकार पर जूं नहीं रेंग रही। पिछले 70 साल में इस देश के किसान ने ​केवल धोखा देखा है।'

CM अरविंद ने किसान कानूनों के डेथ वारंट बताते हुए कहा कि, 'ये तीनों कृषि कानून लागू होने के बाद किसानों की बची कुची खेती केंद्र सरकार अपने तीन-चार बड़े पूंजीपति साथियों के हाथों में सौंपना चाहती है। सबकी खेती चली जाएगी।'

इसे भी पढ़ें: हनी सिंह का ‘शोर मचेगा’ गाना रिलीज होते ही मचा रहा है धमाल, शानदार लुक में दिखे जॉन अब्राहम

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत ने किया 'तेजस' में अपने नाम का खुलासा, वर्दी देख बोलीं- चेहरे पर तुंरत स्माइल आ गई

आपको बता दें कि, कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के आसपास किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन हो रहा है। वहीं कई किसान नेता आंदोलन को तेज करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। जिसके तहत देश के कई राज्यों में किसान महापंचायत की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार कृषि कानूनों पर 'मतभेद' को बातचीत के जरिए सुलझाने की बात कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: वीडियो बनाकर साबरमती नदी में समा गई 'आयशा', सुसाइड से पहले पापा से बोली- 'मैं अब थक गई हूं'

Advertisement

Published February 28th, 2021 at 16:27 IST

Whatsapp logo