Advertisement

Updated February 28th, 2021 at 13:07 IST

हनी सिंह का ‘शोर मचेगा’ गाना रिलीज होते ही मचा रहा है धमाल, शानदार लुक में दिखे जॉन अब्राहम

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी स्टारर गैंगस्टर ड्रामा फिल्म मुंबई सागा का बहुप्रतिक्षित गाना ‘शोर मचेगा’ को आज रिलीज कर दिया गया है।

Reported by: Ritesh Mishra
| Image:self
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham)  और इमरान हाशमी (Emraan Haashmi)  स्टारर गैंगस्टर ड्रामा फिल्म मुंबई सागा का बहुप्रतिक्षित गाना ‘शोर मचेगा’ को आज रिलीज कर दिया गया है। यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) का यह गाना रिलीज होते धमाल मचाल रहा है। इस गाने को अबतक 4 लाख 80 से अधिक बार देखा जा चुका है। 

बता दें कि इस गानें को हनी सिंह और होमी दिल्लीवाला (Hommie Dilliwala) ने गाया है।  इसके साथ ही गाने की लिरिक्स भी इन्हीं दोनों ने ही दी है। बता दें कि इस गाने को म्यूजिक हनी सिंह ने दिया है।

यूट्यूब रिलीज होते ही इस गाने को लोग जमकर देख रहे हैं। वहीं इस गाने को हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। गाने को शेयर करते हुए उन्होंने लिका है कि पार्टी इज ऑन, रेडी है फ्लोर।। क्योंकि अब मचेगा शोर। उन्होंने बताया कि यह गाना सिनेमा में 19 मार्च को दिखेगा।  यानी की मुंबई सागा फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें: दोबारा मास्क लगाना भूल गए विवेक ओबेरॉय, नेटिजंस बोले- ‘फिर से Pawti कटने वाली है’

गाने की शुरूआत देखकर लगता है कि फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ का गाना ‘दिलबर-दिलबर’ शुरू होने वाला है, क्योंकि शुरुआती म्यूजिक भी कुछ वैसा ही है। वहीं गाने में जॉन अब्राहम का जबरदस्त लुक दिखाया गया है। उनके इस लुक को फैंस देखकर काफी खुश होंगे। गाने में इमरान हाशमी भी दिखाई देते हैं। जो पुलिस की वर्दी में दिखाई देते हैं, यानी की फिल्म में वह पुलिस की भूमिका में दिखने वाले हैं। हनी सिंह और जॉन अब्राहम का यह गाना उनके फैंस को खूब पंसद आ रहा है। 

इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबीयत, निजी ब्लॉग में ऑपरेशन होने का दिया संकेत

बता दें कि फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया गया था, जिसकी फैंस ने खूब तारीफ की थी। इस फिल्म में अब्राहम, इमरान हाश्मी, महेश मांजरेकर और सुनील शेट्टी नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि यह फिल्म गैंगस्टर अमरत्या राव उर्फ डीके राव की जिंदगी पर आधरित है। 

Advertisement

Published February 28th, 2021 at 13:07 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

6 घंटे पहलेे
14 घंटे पहलेे
16 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo