Advertisement

Updated October 1st, 2021 at 18:05 IST

यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव का भाजपा पर वार, कहा- 'सीएम जहां जाते हैं वहां घटना हो जाती है'

यूपी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा  झूठ बोलने में माहिर है।

Reported by: Ritesh Mishra
| Image:self
Advertisement

2022 की शुरुआत में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) होने वाला है। चुनाव को नजदीक देख राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रही हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भाजपा (BJP) झूठ बोलने में माहिर है। भाजपा शासन में महंगाई बढ़ती ही जा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि 'ये संविधान बचाने की लड़ाई है, जिसमें किसी का भला नहीं हो पा रहा है। बीजेपी जैसा झूठ कोई नहीं बोल सकता। खाद, डीएपी, पेट्रोल, डीजल, बिजली बिल से लेकर हर चीज महंगी हो गई है। पेट्राल डीजल के दामों को कम करने के लिए जीएसटी काउंसिल में बहुमत बीजेपी का है, ऐसे में बीजेपी ये फैसला क्यों नहीं कर लेती है? इस सरकार में हर कोई अपमानित हो रहा है।'

इसे भी पढ़ें: यूपी चुनाव: इमरान मसूद ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, बोले- 'सिर्फ सपा ही BJP को हरा सकती है'

'सीएम जहां जाते हैं वहां घटना हो जाती है': अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि ''मुख्यमंत्री जहां जाते हैं वहां घटना हो जाती है। खुद सीएम के शहर में इतनी बड़ी घटना हो गई। आपके शासन में होटल के कमरे में पुलिस जबरन घुसकर इतना मारती है कि सामने वाले की जान चली जाती है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ है कि व्यापारी को मारा पीटा गया। गोरखपुर के कप्तान बीजेपी सांसद के रिश्तेदार हैं इसलिए उसपर कार्रवाई नहीं की जा रही है। बीजेपी की भाषा अधिकारी बोल रहे हैं। आरोपी फरार हैं तो क्या इन आरोपियों के यहां कोई बुलडोजर चला क्या, कोई एनकाउंटर हुआ क्या।''

उन्होंने कहा कि 'विवेक तिवारी जैसी घटना दोहराई गई है। सबसे ज्यादा कस्टोडियल डेथ यूपी में हुई है। यूपी में आईपीएस फरार चल रहा है। इन सबको सरकार ने फरार कर रखा है।' 

इसे भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव की उपस्थिति में कांग्रेस, बसपा, भाजपा और दो दलों के शीर्ष नेता सपा में हुए शामिल

 शिवपाल यादव को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि आपको बड़ी चिंता है। पंजाब में कांग्रेस संकट पर पूछ गए सवाल पर सपा प्रमुख ने कहा कि सुनने में आया है कि वहां भी बीजेपी ने खेल किया है। ईवीएम के चुनाव में जीतने वाली बीजेपी जिला पंचायत में बैलट के चुनाव में हारी है। "समाजवादी सरकार बनाइए, ईवीएम हटाइए।'' 

Advertisement

Published October 1st, 2021 at 18:05 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo