Advertisement

Updated October 1st, 2021 at 16:08 IST

यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव की उपस्थिति में कांग्रेस, बसपा, भाजपा और दो दलों के शीर्ष नेता सपा में हुए शामिल

समाजवादी पार्टी (SP) में बसपा, भाजपा, अपना दल, कांग्रेस और दो राजनीतिक गुटों के कई शीर्ष नेता शामिल हो गए। इन नेताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

Reported by: Ritesh Mishra
| Image:self
Advertisement

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) होने वाला है। इस चुनाव से पहले ही राज्य में दलबदल शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज समाजवादी पार्टी (SP) में बसपा, भाजपा, अपना दल, कांग्रेस और दो राजनीतिक गुटों के कई शीर्ष नेता शामिल हो गए। इन नेताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

सपा में शामिल हुए नए सदस्यों की तस्वीरों को शेयर करते हुए समाजवादी पार्टी ने उनका स्वागत किया. शीर्ष नए लोगों में अपना दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमकार सिंह, भाजपा अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विंग अरुण कुमार मौर्य, बसपा और कांग्रेस के कई पूर्व विधायक शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: यूपी चुनाव: गठबंधन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते शिवपाल यादव! अखिलेश को दी डेडलाइन

सपा में शामिल हुए ये नेता 

वहीं इस बीच जन परिवर्तन पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय कर दिया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर ने सपा में अपनी पार्टी का विलय कर दिया। इनके अलावा किन्नर एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी सपा में अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए। दलित महासभा के अध्यक्ष राहुल भारती ने अपनी पूरी पार्टी का सपा में विलय कर दिया है। गौतमबुद्धनगर से बसपा के नेता बबलू सेन अपने साथियों के साथ के सपा में शामिल हुए। 

आपको बता दें कि पूर्व सांसद रिजवान जहीर और उनकी बेटी जेबा रिजवान ,राम प्रकाश कुशवाहा, पूर्व विधायक, घाटमपुर (बसपा), पूर्व जिलाध्यक्ष रीता कुशवाहा (बसपा), विनोद चतुर्वेदी (कांग्रेस के पूर्व विधायक) और उनके कई सहयोगी, मनोज तिवारी (कांग्रेस), सागर शर्मा और उनके 15 साथी (कांग्रेस) अपना दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओंकार सिंह, भाजपा के पिछडा वर्ग विंग के अध्यक्ष अरुण कुमार मौर्य ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

इसे भी पढ़ें: यूपी चुनाव: इमरान मसूद ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, बोले- 'सिर्फ सपा ही BJP को हरा सकती है' 

सपा के साथ गठबंधन कर सकते हैं शिवपाल यादव 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव भी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने के मूड में है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संस्थापक शिवपाल यादव ने गठबंधन पर फैसला करने के लिए अपने भतीजे अखिलेश यादव को 11 अक्टूबर तक का समय दिया है। इसके अलावा, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी संभावित गठबंधन को लेकर शिवपाल यादव के साथ बातचीत कर रहे हैं।

Advertisement

Published October 1st, 2021 at 16:06 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

11 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo