Advertisement

Updated June 1st, 2023 at 14:25 IST

'हमारे लिए खेल और खिलाड़ी दोनों महत्वपूर्ण, जांच के बाद कार्रवाई होगी', पहलवानों के मसले पर बोले Anurag Thakur

पहलवानों के प्रदर्शन पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) का कहना है कि खेल और खिलाड़ी, दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। जांच रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जाएगी।

Reported by: Dalchand Kumar
Anurag Thakur
Anurag Thakur | Image:self
Advertisement

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI), यानी पहलवानों का संघ, जो इन दिनों एक बड़े विवाद में फंसा है। लड़ाई पहलवानों और इस फेडरेशन के अध्यक्ष की है। बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक जैसे देश के नामी पहलवान सीधे WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ( Brij Bhushan Sharan Singh) को पटखनी देने पर उतारू हैं। दोनों की लड़ाई का अखाड़ा दिल्ली बना हुआ है और दंगल अपने चरम पर है। पहलवानों और बृजभूषण के बीच आरोप-प्रत्यारोप में मुश्किल का सामना सरकार को करना पड़ रहा है। पूरे विवाद पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) का कहना है कि खेल और खिलाड़ी, दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। जांच चल रही है और जो रिपोर्ट निकलकर आएगी, उसके आधार पर एक्शन लिया जाएगा। 

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को पहलवानों और बृजभूषण शरण सिंह के बीच जबरदस्त तरीके से चल रहे 'दंगल' पर जवाब दिया। खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को जांच पूरी होने का इंतजार करना चाहिए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम इस मुद्दे को संवेदनशील तरीके से ले रहे हैं। दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। इस केस में तेजी से जांच हो रही है और पुलिस जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगी। उन्होंने कहा, 'खिलाड़ियों ने जो भी मांग की है, हम वो सब कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस द्वारा चार्जशीट दायर करने के बाद आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने वाले सभी लोगों से मैं कहना चाहूंगा कि कानून सबके लिए समान है और सभी खिलाड़ी हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।'

खिलाड़ियों ने लगाए बृजभूषण पर गंभीर आरोप

विनेश फोगाट और साक्षी मलिक समेत कई खिलाड़ियों ने बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। WFI अध्यक्ष पर यौन शोषण जैसे आरोपों के साथ प्रताड़ित करने की शिकायत दी गई है। दिल्ली पुलिस शिकायत के आधार पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है। इतना ही नहीं, बृजभूषण शरण सिंह पर पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है, क्योंकि आरोप लगाने वालों में एक नाबालिग लड़की भी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि ये पहलवान पिछले कुछ दिनों से बृजभूषण की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अपने मेडल गंगा में बहाने की चेतावनी भी दी है।

यह भी पढ़ें: जून में Bihar में बढ़ेगा सियासी पारा, नीतीश विपक्षी एकता को करेंगे लामबंद तो PM मोदी भी भरेंगे हुंकार

बृजभूषण के खिलाफ पुलिस को नहीं मिले सबूत: सूत्र

उधर, दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि जांच में टीम को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस टीम को अब तक पहलवानों के दावे को साबित करने वाला कोई सबूत नहीं मिला है। हालांकि कजाकिस्तान और रांची समेत जहां छेड़खानी के आरोप लगाए हैं, वहां जांच जारी है। सूत्रों ने ये भी बताया कि 15 दिनों के भीतर पुलिस अपनी रिपोर्ट दाखिल कर सकती है। यह चार्जशीट या अंतिम रिपोर्ट हो सकती है।

यह भी पढ़ें: 'गजनी' बन गए हैं नीतीश कुमार, 'मेमोरी लॉस CM' से बिहार परेशान- सम्राट चौधरी

Advertisement

Published June 1st, 2023 at 14:19 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo