Advertisement

Updated June 1st, 2023 at 12:40 IST

'गजनी' बन गए हैं नीतीश कुमार, 'मेमोरी लॉस CM' से बिहार परेशान- सम्राट चौधरी

BJP की बिहार इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि 'बिहार का दुर्भाग्य है कि नीतीश बाबू बिहार के मुख्यमंत्री हैं'।

Reported by: Rupam Kumari
| Image:self
Advertisement

Bihar News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बिहार इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। पटना में BJP के 'नौ साल बेमिसाल' कार्यक्रम में बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि 'नीतीश कुमार मेमोरी लॉस सीएम बन गए हैं'l

सम्राट चौधरी ने 'फिल्म गजनी का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें दिखाया गया है कि हीरो की याददाश्त बीच-बीच में चली जाती है। आजकल बिहार के मुख्यमंत्री का भी यही हाल है। दरभंगा में एक कार्यक्रम में उन्होंने खुद को देश का पीएम बताया है। इसलिए मैंने उनको नाम दिया है मेमोरी लॉस सीएम बिहार का दुर्भाग्य है कि नीतीश बाबू बिहार के मुख्यमंत्री हैं'।

PM मोदी का बिहार पर विशेष ध्यान- सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने कहा कि 'नीतीश कुमार के शासन में बिहार गर्त में चला गया है। उनकी सरकार बालू और शराब में ही व्यस्त हैl बिहार में जितना भी काम धरातल पर दिखाई देता है वह बिहार में बीजेपी के शासन मे किया हुआ है'। पीएम मोदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 'पीएम मोदी का बिहार पर विशेष ध्यान रहता है, लेकिन नीतीश कुमार का नैतिक पतन हो गया है। आने वाले चुनाव में जनता नीतीश को सबक खिखाएगी'।

'सीएम नीतीश कुमार की याददाश्त खत्म हो गई है'

सीएम नीतीश कुमार की याददाश्त पर तंज कसते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री आजकल कब कहां क्या बोलते हैं कुछ ठीक नहीं है। इनको कुछ याद नहीं रहता हैl l कभी-कभी खुद को पीएम भी बता देते हैं। पीएम मोदी के कार्यकाल के 9 साल पुरे होने पर सम्राट चौधरी ने कार्यकर्तांओं से आह्वान किया है कि सरकार की उपलब्धियों को हर एक आदमी तक पहुंचाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव-गांव, पंचायत, बूथ स्तर तक जाना है और केंद्र सरकार की नीतियों को हर जनता को घर-घर जाकर बताना है। 

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: 'ममता ने पंक्चर किया विपक्षी एकता का गुब्बारा, हवा भर रहे नीतीश', सुशील मोदी का तंज

 

Advertisement

Published June 1st, 2023 at 12:39 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

15 घंटे पहलेे
15 घंटे पहलेे
21 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo