Advertisement

Updated February 25th, 2021 at 18:50 IST

राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस में घमासान; विधायक अदिति सिंह बोलीं, राहुल अमेठी के लोगों से मांगे माफी

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अदिति ने राहुल गांधी के बयान को पूरी तरह से गलत बताया है।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उत्तर और दक्षिण भारतीयों के संबंध में दिए गए बयान को लेकर राजनीति तेज हो गई है। वहीं अब उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अदिति ने राहुल गांधी के बयान को पूरी तरह से गलत बताया है। साथ ही राहुल से इस बयान के लिए माफी मांगने के लिए कहा है।  

विधायक अदिति सिंह ने कहा कि, 'राहुल गांधी ने गलत बयान दिया है। शायद वो उस तरह से प्रोजेक्ट नहीं करना चाह रहे थे, पर साउथ जो आपकी संसदीय क्षेत्र है उसकी तारीफ करते-करते आप अपनी पुरानी संसदीय क्षेत्र है जहां से आप चुनाव लड़ें लेकिन आप हार गए लेकिन आप उसकी बुराई करें या उसको नीचा दिखाएं ये तो काफी गलत बात है।' 

''आप कहते हैं अन्य पार्टियां विभाजन करती हैं लेकिन आप खुद इस तरह की बात करते हैं। आप खुद नॉर्थ बनाम साउथ कर रहे हो। जिस अमेठी ने आपको राजनीति की ABCD सिखाई आपके पूर्वजों ने यहां से इनता सम्मान पाया। हमेशा जीत मिली। हमेशा अमेठी के लोगों ने आपको जिताया, आपको सांसद बनाया। उस अमेठी के लिए आप इस तरह कहेंगे तो वो स्वीकार्य नहीं है। नार्थ-वेस्ट की बात करना इतने बड़े नेता को शोभा नहीं देता। गलतियां इंसान से ही होती है इसलिए अगर उन्होंने कुछ गलत बोला है तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए। राजनीतिक हस्तियों को सोच-समझकर बोलना चाहिए।''

बता दें, ये पहला मौका नहीं है जब अदिति ने कांग्रेस पार्टी और उनके बड़े नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोला हो, इससे पहले भी वो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बोलती नजर आ चुकी हैं। कुछ महीने पहले कांग्रेस पार्टी ने अदिति सिंह को पार्टी के महिला विंग के जनरल सेक्रेटरी पद से निलंबित भी कर दिया था। 

गौरतलब है कि, तिरुवनंतपुरम में एक सभा के दौरान राहुल ने कहा था, ‘‘पहले 15 वर्षों के लिए मैं उत्तर (भारत) से सांसद था। मुझे एक अलग प्रकार की राजनीति की आदत हो गई थी। केरल आने पर मुझे अलग तरह का अनुभव हुआ क्योंकि मैंने अचानक पाया कि लोग मुद्दों में रुचि रखते हैं और न केवल सतही तौर पर बल्कि मुद्दों में विस्तार से जाते हैं।’’
 

Advertisement

Published February 25th, 2021 at 10:10 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo