Advertisement

Updated April 27th, 2024 at 10:15 IST

Election 2024: आंध्र प्रदेश में TDP के 2,000 से अधिक एनआरआई करेंगे प्रचार

एनआरआई को सात दिनों के लिए तीन से चार विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने के आदेश के साथ चार समूहों में विभाजित किया गया है।

Andhra Pradesh ex-CM Chandrababu Naidu
आंध्र प्रदेश में एनआरआई भी करेंगे तेदेपा का चुनाव प्रचार | Image:ANI
Advertisement

Lok Sabha Election 2024:  आंध्र प्रदेश में तेलुगु मूल के 2,000 से अधिक अनिवासी भारतीय (एनआरआई) तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को राज्यव्यापी अभियान शुरू किया।

अमेरिका में 'गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट' के रूप में काम कर चुके उद्यमी रवि कुमार वेमुरु ने कहा कि इन एनआरआई को सात दिनों के लिए तीन से चार विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने के आदेश के साथ चार समूहों में विभाजित किया गया है।

Advertisement

वेमुरु ने पीटीआई-भाषा से कहा, ''हम सप्ताह के अंत तक लगभग 70 से 90 निर्वाचन क्षेत्रों को कवर करेंगे, फिर हर किसी को अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र में वापस जाना होगा और आखिरी सप्ताह में वहां दोस्तों तथा रिश्तेदारों के साथ काम करना होगा।''

लगभग 120 देशों से आए प्रवासी लोगों ने नायडू का समर्थन करने के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी संख्या में भाग लेने का फैसला किया है। आंध्र प्रदेश की 175 सदस्यीय विधानसभा और 25 लोकसभा सीटों के लिए 13 मई को चुनाव होना है और मतों की गिनती चार जून को होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें- असदुद्दीन ओवैसी का भड़काऊ बयान, कहा- मैं किसी बाप से डरने वाला नहीं, मुख्तार अंसारी शहीद, उसे जहर...

Advertisement

Published April 27th, 2024 at 10:15 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

4 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo