Advertisement

Updated August 13th, 2022 at 18:53 IST

चिराग को LJP चीफ पद से हटाने के बाद पशुपति पारस को करना पड़ा विरोध का सामना; तीन सांसद जा सकते JDU के साथ

लोजपा (LJP) के पांच सांसदों में से तीन का झुकाव जनता दल-यूनाइटेड (JDU) में शामिल होने की ओर है।

Reported by: Kanak Kumari
(PC: PTI)
(PC: PTI) | Image:self
Advertisement

बिहार (Bihar) में इन दिनों सियासी पारा हाई नजर आ रहा है। लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) में फूट पड़ता दिखाई दे रहा है। रिपब्लिक को मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के सांसद विरोध करने की तैयारी में हैं। शनिवार को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोजपा (LJP) के पांच सांसदों में से तीन का झुकाव जनता दल-यूनाइटेड (JDU) में शामिल होने की ओर है। अगर ऐसा होता है तो लोजपा में केवल दो सांसद ही रहेंगे, पशुपति पारस और प्रिंस राज।

इसे भी पढ़ें: मोहल्ला क्लीनिक पर BJP ने कसा तंज तो भड़की AAP, 'दिल्ली बजट का 13% स्वास्थ्य के लिए आवंटित' का दिया हवाला

सूत्रों की मानें तो चौधरी महबूब अली कैसर, वीना देवी और चंदन सिंह के जद(यू) में शामिल होने की अटकलें तेज है। एक साल पहले लोजपा संस्थापक और केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राम विलास पासवान की पार्टी में फूट पड़ी थी। एक साल पहले पशुपति पारस ने चिराग पासवान को पार्टी चीफ के पद से हटा दिया था। अब ठीक एक साल बाद लोजपा में पूट की खबर सामने आई है। 

पशुपति पारस ने चिराग पासवान को LJP चीफ पद से हटाया

बता दें, जून 2021 में, पांचों सांसदों ने एक पत्र के साथ अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की थी। इस पत्र में चिराग पासवान को  लोजपा के मुखिया के पद से हटाकर पशुपति पारस को चीफ बनाने की बात कही गई थी। पत्र में ये भी लिखा गया था कि ये फैसला संसदीय दल की बैठक में 'सर्वसम्मति से' लिया गया है। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने निचले सदन में पशुपति कुमार पारस को लोजपा का नेता घोषित किया था।

हालांकि बाद में चिराग पासवान ने ओम बिरला को पत्र लिखकर कहा था कि पशुपति कुमार पारस को सदन का नेता घोषित करना संविधान के प्रावधान के खिलाफ है। इस संबंध में चिराग ने पीएम मोदी से भी संपर्क किया था। चिराग अक्सर पीएम मोदी को अपना 'राम' बताकर खुद को 'हनुमान' कहते हैं। लेकिन जब कोई मदद नहीं दी गई तो उन्होंने खुलकर अपना असंतोष व्यक्त किया। चिराग पासवान ने कहा, ''बीजेपी की चुप्पी ने मुझे जरूर दुखी किया है।''

इसके कुछ हफ्ते बाद भाजपा ने कैबिनेट में फेरबदल किया और पशुपति को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नामित किया। बीजेपी के इस कार्रवाई से चिराग पासवान बहुत नाराज हुए।

इसे भी पढ़ें: समीर वानखेड़े को जाति प्रमाण पत्र मामले में मिली राहत, जांच समिति ने दिया क्लीन चिट

Advertisement

Published August 13th, 2022 at 18:43 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo