Advertisement

Updated October 21st, 2021 at 11:35 IST

Vaccination: 'भारत ने इतिहास रचा'...पीएम मोदी बोले- 'ये 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की विजय'

कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) के मामले में भारत ने नया कीर्तिमान हासिल किया है। भारत ने कोरोना की 100 करोड़ डोज के साथ रिकॉर्ड बनाया है।

Reported by: Dalchand Kumar
Credit- PTI
Credit- PTI | Image:self
Advertisement

कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) के मामले में भारत ने कीर्तिमान हासिल किया है। भारत ने कोरोना की 100 करोड़ डोज के साथ रिकॉर्ड बनाया है। देश में वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी, जिसके बाद से अबतक एक ऐतिहासिक उपलब्धि में भारत का कोविड टीकाकरण कवरेज गुरुवार को 100 करोड़ खुराक को पार कर गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने डॉक्टर्स, नर्सों और अन्य चिकित्साकर्मियों का आभार जताया। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि 'भारत ने इतिहास लिखा' है। 

यह भी पढ़ें: चीन को मिलेगा करारा जवाब; अरुणाचल में LAC के पास भारतीय सेना की आक्रामक ट्रेनिंग, देखिए VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'भारत ने इतिहास लिखा। हम भारतीय विज्ञान, उद्यम और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की विजय देख रहे हैं। 100 करोड़ टीकाकरण पार करने पर भारत को बधाई। हमारे डॉक्टरों, नर्सों और इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए काम करने वाले सभी लोगों का आभार।'

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, 'इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश को बधाई देता हूं। अनेकों चुनौतियों को पार कर इस महायज्ञ में अपना योगदान देने वाले सभी वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं व स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व हर व्यक्ति की सुरक्षा व स्वास्थ्य हेतु संकल्पित मोदी जी का अभिनन्दन करता हूं।'

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस मौके पर ट्वीट में लिखा, 'बधाई हो भारत! दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थ नेतृत्व का यह प्रतिफल है।'

यह भी पढ़ें: 100 करोड़ डोज: देश का सबसे बड़ा खादी तिरंगा लाल किले पर प्रदर्शित किया जाएगा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी ट्वीट किया, 'ऐतिहासिक उपलब्धि, यह भारत के सामर्थ,मनोबल और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्यक् नेतृत्व का परिणाम है।' अनुराग ठाकुर ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान से लेकर दुनिया के पहले डीएनए आधारित COVID-19 वैक्सीन तक न्यू इंडिया लगातार नए मील के पत्थर स्थापित कर रहा है!'

भारत में वैक्सीनेशन ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

कोविन (CoWin) पोर्टल के अनुसार, आज सुबह 9:47 बजे पात्र लाभार्थियों को अब तक कुल 100 करोड़ वैक्सीन खुराक दी जा चुकी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार देश में टीकाकरण के पात्र वयस्कों में से करीब 75 प्रतिशत लोगों को कम से कम एक खुराक लग चुकी है, जबकि करीब 31 प्रतिशत लोगों को टीके की दोनों खुराक लग चुकी है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में टीकाकरण मुहिम शुरू होने के 85 दिन बाद तक 10 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी थी, इसके 45 और दिन बाद भारत ने 20 करोड़ का आंकड़ा छुआ और उसके 29 दिन बाद यह संख्या 30 करोड़ पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान पर जागरूकता के लिए सड़कों पर उतरेंगे दिल्ली के विधायक

देश को 30 करोड़ से 40 करोड़ तक पहुंचने में 24 दिन लगे और इसके 20 और दिन बाद छह अगस्त को देश में टीकों की दी गई खुराकों की संख्या बढ़कर 50 करोड़ पहुंच गई। इसके बाद उसे 100 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 76 दिन लगे। देश में टीकों की सर्वाधिक खुराक देने वाले शीर्ष पांच राज्यों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और मध्य प्रदेश शामिल है।

Advertisement

Published October 21st, 2021 at 11:30 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo