Advertisement

Updated February 26th, 2021 at 09:34 IST

पश्चिम बंगाल के दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी; कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पश्चिम बंगाल में इस बार कमल खिलाने की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज जी-जान से जुटे हैं।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

पश्चिम बंगाल में इस बार कमल खिलाने की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज जी-जान से जुटे हैं। हर दिन बीजेपी के एक से एक बड़े नेता CM ममता के गढ़ में टीएमसी को सत्ता से बेदखल करने की चुनौती दे रहे हैं। गुरुवार को जहां बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोर्चा संभाला था तो आज चुनावी रण में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति इरानी ममता को चुनौती देती नजर आएंगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज एक सार्वजनिक बैठक के लिए पश्चिम बंगाल के बालुरघाट पहुंचेंगे और इसके बाद वो दोपहर 2.30 बजे एक रोड शो भी करेंगे।

वहीं राजनाथ सिंह के अलावा आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी बंगाल के दौरे पर रहेंगी। जानकारी के मुताबिक ईरानी सबसे पहले दमदम एयरपोर्ट पहुंचेंगी। जिसके बाद दस बजकर 15 मिनट पर वो सोनारपुर उत्तर के कमाल्गाजी में एक बैठक में हिस्सा लेंगी। इसके बाद स्मृति ईरानी गरिया स्टेशन में परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगी। 11 बजकर 20 मिनट पर स्मृति ईरानी गंगाजोआरा में परिवर्तन यात्रा में शरीक होंगी, फिर दोपहल 12.30 बजे प्रतापनगर से सोनारपुर दक्षिण तक एक रोड शो भी करेंगी।

वहीं इससे पहले पश्चिम बंगाल के दौरे पर आए जेपी नड्डा ने गुरुवार को जहां सोनार बांग्ला अभियान की शुरुआत की तो वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए  ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा।

बता दें, खबरों के मुताबिक बीजेपी बंगाल में 1500 से ज्यादा रैली करने वाली है। बंगाल में बीजेपी का नेतृत्व पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा कर रहे हैं। अब तक इन बड़े नेताओं ने बंगाल में कई रैली, जनसभा को संबोधित किया है। राज्य में अप्रैल-मई में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग आने वाले कुछ समय में चुनाव के तारीखों का ऐलान करने कर सकती है। 

इसे भी पढ़ें: बालाकोट एयरस्ट्राइक के दो साल पूरे; गृह मंत्री अमित शाह ने किया भारतीय वायु सेना की वीरता को सलाम

इसे भी पढ़ें:  भारत बंद के दौरान आज पूरे देश में आठ करोड़ व्यापारी करेंगे हड़ताल; बाजार बंद के साथ होगा चक्का जाम

 

Advertisement

Published February 26th, 2021 at 09:34 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo