Advertisement

Updated February 26th, 2021 at 08:06 IST

भारत बंद के दौरान आज पूरे देश में आठ करोड़ व्यापारी करेंगे हड़ताल; बाजार बंद के साथ होगा चक्का जाम

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों (Petrol, Diesel Prices) और GST नियमों में बदलाव के विरोध में देश के करोड़ों व्यापारियों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों (Petrol, Diesel Prices) और GST नियमों में बदलाव के विरोध में देश के करोड़ों व्यापारियों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। बता दें, भारत बंद का आह्वान रिटेल कारोबारियों के संगठन CAIT ने किया है। ऐसे में आज कॉमर्शियल बाजार बंद रहेंगे। पूरे देश के करीब 40 हजार ट्रेडर्स एसोसिएशन इस बंद का समर्थन कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी के नेता उदित राज ने भी इस बंद का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है। बता दें, उदित राज ने अपने ट्वीट में लिखा, '8 करोड़ व्यापारियों द्वारा भारत बंद का समर्थन।'

आज भारत बंद

GST नियमों में बदलाव का विरोध

बता दें, भारत बंद के समर्थन में आठ करोड़ व्यापारी हैं। एक करोड़ ट्रांसपोर्टर्स समर्थन में हैं। तीन करोड़ हॉकर्स का भी समर्थन है। वहीं 1500 जगहों पर धरना प्रदर्शन की तैयारी भी है। इसके साथ ही GST के नियमों में हाल के बदलाव का भी व्यापारी विरोध कर रहे हैं।

वहीं ऑल इंडिया ट्रांसपोटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कैट के समर्थन में 'चक्का जाम' का ऐलान किया है। इसके अलावा लघु उद्योग, हॉकर्स, महिला उद्यमी, स्वयं उद्यमियों और व्यापार से जुड़े अन्य क्षेत्रों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय संगठनों ने भी बंद को अपना समर्थन दिया है। 

यही नहीं देश के सभी राज्यों में CA और टैक्स अधिवक्ता के राज्य स्तरीय संगठनों ने भी भारत बंद का ऐलान किया है। भारत बंद को सफल बनाने के लिए व्यापारी वर्ग से लेकर मजदूर वर्ग तक सभी एक साथ हैं। इससे पहले किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद का ऐलान किया था। हालांकि उस दौरान उसका मिला जुला असर रहा था। ऐसे में अब ये देखना होगा कि भारत बंद कितना सफल रहता है।

इसे भी पढ़ें: सरकार ने सोशल मीडिया मंचों का दुरुपयोग रोकने के लिए नए दिशा-निर्देशों की घोषणा की

इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने OTT प्लेटफॉर्म के लिए जारी की गाइडलाइन, बनाए गए सख्त नियम

इसे भी पढ़ें: गजेंद्र सिंह शेखावत ने राहुल गांधी को याद दिलाया जल शक्ति मंत्रालय, कहा- ‘मछलियों से पानी पर..’

 

Advertisement

Published February 26th, 2021 at 08:06 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

19 घंटे पहलेे
19 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo