Advertisement

Updated April 2nd, 2023 at 20:40 IST

Sasaram: FSL टीम के हाथ लगा एक्सप्लोसिव, बम बनाने के दूसरे सामान; क्या दंगों में इस्तेमाल की थी तैयारी?

Sasaram Violence: पुलिस और खुफिया विभाग मिलकर जांच कर रहे हैं। इस हिंसा में अब तक 109 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Reported by: Sagar Singh
Sasaram blast (PC-ANI)
Sasaram blast (PC-ANI) | Image:self
Advertisement

Bihar Ram Navami Violence: बिहार में रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान हिंसा से माहौल तनाव पूर्ण है। सासाराम (Sasaram violence) में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने विस्फोटक बरामद किया है। FSL और बम दस्ते की टीम ने सासाराम के शेरगंज क्षेत्र में बम विस्फोट के बाद घटनास्थल से नमूने भी एकत्र किए हैं। 

शेरगंज के जिस घर में ब्लास्ट हुआ था। सूत्रों के अनुसार उस घर में FSL की टीम ने Explosive बरामद किया है। इसके अलावा FSL ने मौके से बम बनाने का सामान भी बरामद किया है। इस ब्लास्ट में 6 लोग घायल हैं। सभी घायल ब्लास्ट के वक्त घर में ही मौजूद थे। सूत्रों की माने तो जिस घर में ब्लास्ट हुआ है, वहां बम तैयार किया जा रहा। इन बमों को बनाने का क्या मकसद था, क्या बम का इस्तेमाल हिंसा में होना था? इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। बम तैयार करने के मकसद की भी जांच की जा रही है। 

109 लोगों की हुआ गिरफ्तारी

बिहार DGP ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि इलाज के बाद सभी घायलों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने बताया कि प्रशासन सतर्क है, पुलिस और खुफिया विभाग मिलकर मामले की जांच कर रहे हैं। हिंसा मामले में अब तक 109 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य सचिव ने बताया कि दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें: दंगाइयों के हाथों गुलशन कुमार की हत्या के बाद छावनी बना नालंदा, Bihar Police पर फूट रहा गुस्सा

बिहार में कहां-कहां हिंसा? 

रामनवी के दिन देश के कई राज्यों में हिंसा हुई। इसके अलावा अकेले बिहार में नालंदा के पहाड़पुरा, काशी तकिया और खासगंज में हिंसा देखने को मिली। इसके अलावा सासाराम के रोहतास और शेरगंज में हिंसा हुई। 

इस दौरान नालंदा के पहाड़पुरा में 12 राउंड, तकिया में 6 राउंड, और सासाराम 18 राउंड फायरिंग हुई। इस हिंसा में सासाराम में 6 और बिहार शरीफ में 3 लोग घायल हैं। 

कहां-कहां हिंसा? 

बिहार 

  1.   सासाराम 
  2.   नालंदा 

प. बंगाल 

  1. हावड़ा,प. बंगाल 

महाराष्ट्र 

  1. संभाजीनगर 
  2. जलगांव 

गुजरात 

  1. वडोदरा,गुजरात 

ये भी पढ़ें: Bihar: सासाराम ब्लास्ट पर बोली Police- अवैध विस्फोटक ले जाते वक्त हुआ धमाका, सांप्रदायिक घटना नहीं

Advertisement

Published April 2nd, 2023 at 20:40 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo