Advertisement

Updated April 2nd, 2023 at 11:09 IST

Bihar: सासाराम ब्लास्ट पर बोली Police- अवैध विस्फोटक ले जाते वक्त हुआ धमाका, सांप्रदायिक घटना नहीं

रोहतास पुलिस ने जानकारी दी कि सासाराम विस्फोट में 6 लोग घायल हुए हैं, जोकि अवैध विस्फोट ले जा रहे थे। 

Reported by: Arpit Mishra
Bihar Police/प्रतीकात्मक
Bihar Police/प्रतीकात्मक | Image:self
Advertisement

Bihar Violence: बिहार में रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान हिंसा से माहौल तनाव पूर्ण है। इस बीच रोहतास जिले के सासाराम में बम विस्फोट में 6 लोग घायल हो गए हैं। हालांकि बिहार पुलिस ने कहा है कि फिलहाल इस विस्फोट का सांप्रदायिक कनेक्शन नहीं है। रोहतास पुलिस ने जानकारी दी है कि विस्फोट में 6 लोग घायल हुए हैं, जोकि अवैध विस्फोटक सामान ले जा रहे थे। 

रोहतास पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, "कल शाम 9 बजे 6 व्यक्तियों के जख्मी होने की सूचना के सत्यापन के दौरान पाया गया है कि वे अवैध विस्फोटक Handling के दौरान स्वयं घायल हुए थे। घटना स्थल एक निजी मकान का अहाता है जहां फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। 2 गिरफ्तारी की गयी है। बल दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त हैं। अफ़वाह पर ध्यान न दें।"

विस्फोट का सांप्रदायिक कनेक्शन नहीं- बिहार पुलिस

बता दें कि सासाराम ब्लास्ट की शुरुआती जानकारी को लेकर सासाराम के डीएम धर्मेंद्र कुमार ने कहा था कि बम विस्फोट में घायलों को बीएचयू अस्पताल रेफर किया गया था। हम अभी सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। इस विस्फोट का कनेक्शन रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा से जोड़ा जा रहा था। हालांकि बिहार पुलिस ने साफ किया है कि इसका सांप्रदायिक तनाव से कोई नाता नहीं है।

शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में झड़प

बिहार के नालंदा, बिहारशरीफ में शनिवार को तनाव की स्थिति देखने को मिली। नालंदा में प्रशासन को इंटरनेट बंद करना पड़ा तो वहीं सासाराम में 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। बता दें, रामनवमी के दिन सासाराम में शोभायात्रा निकलाने के दौरान दो गुटों में मारपीट हुई, जिसके बाद पथराव की खबरें भी सामने आई।

इसे भी पढ़ें: अवैध Pistol से काटा केक, Delhi Police ने भेजा जेल; वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

Advertisement

Published April 2nd, 2023 at 11:09 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

5 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo