Updated April 27th, 2024 at 11:07 IST
दूसरे चरण के मतदान बाद तेजस्वी को याद आया 'विनोद', गिरिराज बोले- जनता देख रही ये नर्वस हैं
लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण संपन्न हो गया।इस बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने विनोद का नाम ले BJP पर तंज कसा तो गिरिराज सिंह ने झट से पूर्णिया किस्सा याद दिला दिया।
Advertisement
Giriraj Singh : दूसरे चरण में बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग हुई। वोट परसेंटेज काफी कम रहा और इसी पर चुटकी लेते हुए राजद नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पोस्ट लिखा। इसमें भाजपा पर तंज था। 400 पार नारे को लेकर सवाल भी। मजाक पर केंद्रीय मंत्री और बेगुसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने रिएक्ट किया। कहा- ये उनकी नर्वसनेस है जो पूर्णिया में भी दिखी।
गिरिराज सिंह ने पूर्णिया का वो किस्सा शेयर किया जिसमें भरे मंच से पप्पू यादव का नाम लिए बिना तेजस्वी ने उन्हें वोट न देने की अपील की थी। साथ ही कहा था कि अच्छा हो इंडी अलायंस की जगह एनडीए को अपना मत दे दें।
Advertisement
विनोद के बहाने तेजस्वी का तंज
पंचायत वेब सीरीज के बहुचर्चित कैरेक्टर विनोद का जिक्र कर तेजस्वी ने तंज कसा। लिखा- दो चरणों के चुनावों के बीच ही प्रधानमंत्री जी ने अबकी बार 𝟒𝟎𝟎 पार का नारा लगाना बंद कर दिया है। देख रहे हो ना विनोद? देखें पोस्ट-
Advertisement
गिरिराज सिंह बोले ठीक ही कहा पूर्णिया में...
गिरिराज सिंह से जब इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने सहज अंदाज में तेजस्वी को सही ठहराते हुए कहा- ठीक ही कह रहे हैं...पूर्णिया की सभा में कॉन्फिडेंस झलक गया था...बीजेपी का कार्यकर्ता तो नारा ही लगा रहा है अबकी बार 400 पार और तेजस्वी लगा रहे हैं इंडिया अलायंस को नहीं एनडीए को दें अपना वोट, पूर्णिया में खुद कह रहे हैं...नर्वस कौन है ये जनता देख रही है।
Advertisement
कांग्रेस पार्टी नेता विहीन- गिरिराज
इसके साथ ही गिरिराज ने इंडी अलायंस की पार्टी कांग्रेस को लेकर जबरदस्त हमला बोला। कहा- "ये कांग्रेस का दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी जैसे नेता कांग्रेस पार्टी में है। जिन्हें खुद ही समझ नहीं आता कि वे क्या बोल रहे हैं तो लोग उसे क्या समझेंगे... कांग्रेस पार्टी एक तरह से नेता विहीन पार्टी है।" सिंह राहुल के उस बयान के बारे में कह रहे थे जिसमें उन्होंने दूसरे चरण की कम वोटिंग को लेकर बीजेपी और पीएम मोदी पर कटाक्ष किया था।
ये भी पढ़ें- सारण के सियासी रण में लालू प्रसाद यादव की एंट्री! रोहिणी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव, नामांकन किया दाखिल
Advertisement
Published April 27th, 2024 at 11:07 IST
Advertisement
न्यूज़रूम से लेटेस्ट
सबसे ज्यादा देखा गया
Advertisement
टॉप 5 न्यूज़
असम कांग्रेस का एक्स अकाउंट हैक, बदला नाम
देश6 घंटे पहलेे
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।