Advertisement

Updated April 13th, 2021 at 10:17 IST

कोरोना: पिछले 24 घंटे में एक लाख 60 हजार के पार मामले; 879 लोगों की हुई मौत

कोरोना के मामलों में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के  1,61,736 नए मामले सामने आए हैं।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

कोरोना (COVID-19) के मामलों में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के  1,61,736 नए मामले सामने आए हैं। वहीं जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,36,89,453 हो गई है। वहीं इस ला-इलाज बीमारी से एक दिन में 879 नई मौतें भी हुईं हैं। जिसके बाद देश में अब तक 1,71,058 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। 

वहीं सक्रिय मामलों की बात करें तो उसकी कुल संख्या 12,64,698 हो गई और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,22,53,697 तक पहुंच गई है। अब तक देश में कुल 10,85,33,085 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 

वहीं महाराष्ट्र, उत्तराखंड, दिल्ली, केरल, पंजाब, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में कोरोना के मामलों में काफी तेजी दर्ज की गई है। वहीं उत्तराखंड सरकार ने कहा है कि, कोरोना मामलों में बढ़ोतरी के चलते कंटेनमेंट जोन के बाहर शादियों की अधिकतम दो सौ लोगों के साथ अनुमति होगी, जिनके द्वारा कोरोना वायरस निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

वहीं महाराष्ट्र और केरल में भी कोरोना कहर बरपा रहा है। महाराष्ट्र में तो लॉकडाउन लगाने पर चर्चा हो रही है। वहीं केरल के सीएम ने कोरोना से बचाव के लिए केंद्र सरकार से 50 लाख वैक्सीन की मांग की है। 

कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए हरियाणा में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं आवश्यक सेवाओं के लिए अनुमति दी गई है। नॉन एसेंशियल सभी चीजें बंद रहेंगी। ये जानकारी हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दी है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए केंद्र और राज्य दोनों ही सरकारें लोगों से नियमों का पालन करने की अपील कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: 24 घंटे के बैन के खिलाफ आज ममता बनर्जी का प्रदर्शन; TMC प्रमुख ने चुनाव आयोग के फैसले को बताया अलोकतांत्रिक

इसे भी पढ़ें:  केरल: पिनराई विजयन ने स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को लिखी चिट्ठी; कहा- वैक्सीन की 50 लाख डोज तुरंत कराई जाएं उपलब्ध 

इसे भी पढ़ें: बंगाल: बच्चों ने PM मोदी के अंदाज में कहा- 'दीदी.. ओ दीदी..', बीजेपी नेताओं ने शेयर किया वायरल वीडियो

Advertisement

Published April 13th, 2021 at 10:17 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo