Advertisement

Updated April 13th, 2021 at 07:50 IST

बंगाल चुनाव: 24 घंटे के बैन के खिलाफ आज ममता बनर्जी का प्रदर्शन; TMC प्रमुख ने चुनाव आयोग के फैसले को बताया अलोकतांत्रिक

चुनाव आयोग (EC) ने TMC अध्यक्ष ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर 24 घंटे के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

चुनाव आयोग (EC) ने TMC अध्यक्ष ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर 24 घंटे के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। जिसकी ममता बनर्जी और उनकी पार्टी ने निंदा की है। आपको बता दें, चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी पर ये कार्रवाई उनके अल्पसंख्यक वोट अपील और CRPF के लिए खिलाफ दिए गए बयानों पर जारी नोटिस का जवाब नहीं देने पर किया है। इन सबके बीच अब ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि वो चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगी। ममता ने अपने ट्वीट के जरिए ये बात कही है। 

TMC प्रमुख ने अपने ट्वीट में चुनाव आयोग की आलोचना करते हुए लिखा, 'भारत निर्वाचन आयोग के अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक निर्णय के विरोध में, मैं कल दोपहर 12 बजे कोलकाता के गांधी मूर्ति के सामने धरने पर बैठूंगी।' 

बता दें, ममता बनर्जी पर ये बैन 12 अप्रैल की रात आठ बजे से 13 अप्रैल की रात आठ बजे तक लगाया गया है। वहीं हाल ही में कूचबिहार में हुई हिंसा में करीब पांच लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने सभी राजनीति दलों के नेताओं को जिले में 72 घंटे तक नहीं जाने देने का फैसला लिया था। जिसका ममता ने विरोध किया था। ममता ने कहा था कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के दवाब में काम कर रही है।

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने कूचबिहार में हुई हिंसा को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि 'ममता बनर्जी के बयान के बाद ही हिंसा हुई। उन्होंने केंद्रीय बलों का घेराव करने की बात कही थी, वो लोगों को भड़का रही हैं।'

इससे पहले बीजेपी ने ममता बनर्जी द्वारा धार्मिक कार्ड खेलने का आरोप लगाया था। बता दें, ममता ने चुनावी रैली में मुसलमानों से एकजुट होकर वोट करने की अपील की थी। जिसका बीजेपी ने मुद्दा बनाया था और चुनाव आयोग में TMC अध्यक्ष की शिकायत की थी।

वहीं ममता बनर्जी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, 'चुनाव आयोग बीजेपी के लिए काम कर रही है। CRPF के  लोग महिलाओं को वोट देने नहीं दे रहे हैं वो लोगों को धमका रहे हैं।' आपको बता दें, पश्चिम बंगाल में चार चरणों के चुनाव हो चुके हैं वहीं चार चरण में चुनाव होने अभी बाकी हैं। इस बार बीजेपी और TMC के बीच ही मुख्य मुकाबला देखा जा रहा है। वहीं चुनावी नतीजे 2 मई को आएंगे।

Advertisement

Published April 13th, 2021 at 07:50 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
5 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo