Advertisement

Updated April 13th, 2021 at 08:37 IST

केरल: पिनराई विजयन ने स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को लिखी चिट्ठी; कहा- वैक्सीन की 50 लाख डोज तुरंत कराई जाएं उपलब्ध

कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश में कहर बरपा रही है। कई राज्यों में कोरोना बुरी तरह से फैल रहा है।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

कोरोना वायरस (Corona Virus) की दूसरी लहर देश में कहर बरपा रही है। कई राज्यों में कोरोना बुरी तरह से फैल रहा है। वहीं इस बीच केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने अनुरोध किया है कि केरल को कोरोना वैक्सीन की 50 लाख डोज तुरंत उपलब्ध कराई जाएं।

आपको बता दें, इस चिट्ठी में पिनराई विजयन ने राज्य के लिए 45 दिनों के लिए बनाए गए एक्शन प्लान का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल हम 2 लाख वैक्सीन रोजाना लगा रहे हैं। लेकिन हमें और वैक्सीन की जरूरत है। जिससे हम ढाई लाख से तीन लाख लोगों को वैक्सीन लगा सकें।

विजयन ने कहा है कि, कोरोना से लड़ाई में ये काफी अहम पड़ाव है। अब तक हमें 54 लाख 84 हजार 360 वैक्सीन मिल चुकी हैं। जिसमें कोवैक्सीन और कोविशिल्ड दोनों शामिल है। केरल में रोजाना पांच हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। वहीं देश में डेढ़ लाख कोरोना केस आ रहे हैं। वहीं मौत का आंकड़ा 900 के पार पहुंच चुका है जो कोरोना की पहली लहर के मुकाबले काफी ज्यादा है।  

वहीं दूसरी तरफ राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा है कि, केंद्र सरकार को वैक्सीन प्राइवेट सेक्टर में भी उपलब्ध करानी चाहिए जिससे आर्थिक रूप से सक्षम लोग निजी संस्थानों में अपना टीकाकरण करवा सकें। उन्होंने आगे कहा, 'अगर भारत में वैक्सीन निर्यात करने से पहले देश की जरूरत पूरी होती एवं सभी को वैक्सीन लगती तो कोरोना की ऐसी
बर्बादी से बच पाते।'

वहीं 'टीका उत्सव' के दूसरे दिन 37,63,858 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगी है। वहीं केंद्र और राज्य सरकार लोगों से कोरोना वैक्सीन लगाने की अपील कर रही है। जिससे कोरोना के असर को कम किया जा सके।

बंगाल चुनाव: 24 घंटे के बैन के खिलाफ आज ममता बनर्जी का प्रदर्शन; TMC प्रमुख ने चुनाव आयोग के फैसले को बताया अलोकतांत्रिक

Advertisement

Published April 13th, 2021 at 08:37 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo