Advertisement

Updated March 10th, 2019 at 20:20 IST

National Approval Rating के अनुसार माया- अखिलेश के गठबंधन के चलते यूपी में BJP को बड़े नुकसान का अनुमान

रिपब्लिक टीवी और सी वोटर ने मिलकर एक सर्वे किया है।। इस सर्वे के जरिए हम आपको बताने वाले हैं कि आज देश का मिजाज क्या है।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

लोकसभा चुनाव की तारीखों का  ऐलान हो गया है। सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे । 11 अप्रैल से चुनाव की शुरुआत हो रही है। 23 मई को नतीजे आ जाएगा। 23 मई को साफ हो जाएगा कि देश में अगली सरकार किसकी बनने वाली है। लेकिन उससे पहले हम आपको बताएंगे कि जनता किसके साथ है और किसके खिलाफ।

रिपब्लिक टीवी और सी वोटर ने मिलकर एक सर्वे किया है। इस सर्वे के जरिए हम आपको बताने वाले हैं कि आज देश का मिजाज क्या है। देश में मोदी आज कितने लोकप्रिय है। और राहुल गांधी किस पायदान पर हैं।

रिपब्लिक टीवी और सी वोटर का ये सर्वे सबसे सटीक, सबसे सटीक है। आप इस पर पूरा भरोसा कर सकते हैं।  रिपब्लिक टीवी और सी वोटर के सर्वे के मुताबिक सबसे ज्यादा लोकसभा सीट वाले उत्तर प्रदेश में कांटे का मुकाबला होने वाला है। 
 
किसके खाते में कितनी सीटें
रिपब्लिक टीवी और सी वोटर के सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अगर महागठबंधन होता है तो सीटों का अनुमान कुछ इस तरह से होगा।। एनडीए- 29 सीट, यूपीए को 4 सीटें वहीं महागठबंधन को 47 सीट मिल सकती है।
 
किसको कितना वोट शेयर
अब हम आपको उत्तर प्रदेश में वोट शेयर का अनुमान बताते हैं। यूपीए को 10.4% वोट, एनडीए को 41%, महागठबंधन को 43.4% वोट जबकि अन्य को 5.4% वोट मिलने का अनुमान है।
 
 उत्तर प्रदेश में गठबंधन ना होने की स्थिति में किसके खाते में कितनी सीटें …. 
सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अगर महागठबंधन नहीं  होता है तो एनडीए को 72 सीट, यूपीए को 2 सीट समाजवादी पार्टी को 4 सीट और बहुजन समाजवादी पार्टी को 2 सीट मिलने का अनुमान है।
 
उत्तर प्रदेश में गठबंधन ना होने की स्थिति में किसको कितना वोट शेयर

उत्तर प्रदेश में अगर महागठबंधन नहीं होता है तो एनडीए को 41%, यूपीए को 10.4%, समाजवादी पार्टी को 23.1% और बीएसपी को 20.3% वोट शेयर मिल सकता है जबकि अन्य को भी 5.1 % वोट शेयर का अनुमान है।

योगी ने बड़ी जीत का जताया भरोसा

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर-एन-चीफ अर्नब गोस्वामी से एक्सलूसिव बातचीत में कहा कि यूपी में भारतीय जनता पार्टी 74 से ज्यादा सीटें जीतेगी, अमेठी और आजमगढ़ में भी हम जीतेंगे।

Advertisement

Published March 10th, 2019 at 19:59 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo