Advertisement

Updated April 26th, 2024 at 21:25 IST

Weather Update: दिल्ली में मौसम ने ली अंगड़ाई, तपिश वाली गर्मी के बाद मौसम हुआ ठंडा-ठंडा, Cool-Cool

दिल्ली-NCR में शुक्रवार शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई जिसके बाद तपिश वाली गर्मी से लोगों का राहत मिली।

Reported by: Rupam Kumari
delhi rain
Delhi-NCR Rain | Image:ANI
Advertisement

दिल्ली-NCR में शुक्रवार, 26 अप्रैल को देर शाम अचानक मौसम का रूख बदल गया। तेज आंधी के साथ कई इलाकों में रिमझिम बारिश ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दे दी। दिनभर गर्भ हवा के थपेड़ों से बेहाल लोगों को मौसम में आए बदलाव से बड़ी राहत मिली। शाम को आसमान से राहत की बूंदें बरसी तो लोगों ने इसका आनंद लिया।

तपती गर्मी के बीच शुक्रवार, 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीट वोटिंग हुई। दूसरे चरण में यूपी की भी 8 सीटों पर वोटिंग हुई जिसमें नोएडा भी शामिल रहा। भीषण गर्मी की वजह से लोग सुबह-सुबह ही मतदान केंद्र पर पहुंच गए। दोपहर होते ही मतदान केंद्र पर गर्मी की वजह से सनाटा पसर गया। मगर शाम होते ही दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और कई इलाकों में रिमझिम बारिश भी हुई।

Advertisement

दिल्ली-NCR में मौसम हुआ Cool-Cool

दिल्ली-NCR के लोग बीते भीषण गर्मी से परेशान थे। दोपहर में हिटवेव लोगों को घर में कैद कर दिया था। शुक्रवार शाम को तेज आंधी के साथ बारिश ने गर्मी से फिलहाल निजात दिला दी है। दिल्ली के कई इलाकों में दिन में ही अंधेरा छा गया।

Advertisement

दिन में छाया अंधेरा

दिल्ली से सटे गुरुग्राम, गाजियाबाद में भी मौसम में बदलाव देखा गया। यहां भी तेज आंधी के साथ बारिश हुई। नोएडा, फरीदाबाद के भी कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। आसमान में काले बादल छा गए। इसकी वजह से दिन में अंधेरा छा गया। 

IMD का अलर्ट

IMD ने दिल्ली के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी, बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें:  मथुरा में पत्नी संग वोट डालने के बाद जयंत चौधरी बोले-10 साल का काम देखा
 

Advertisement

Published April 26th, 2024 at 21:19 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

7 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo