Advertisement

Updated April 4th, 2019 at 20:22 IST

राजस्थान में BJP लोकसभा चुनाव में कर सकती है मजबूत वापसी, इतनी सीट पर जीत का है अनुमान

2019 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले रिपब्लिक भारत और 'जन की बात' आपके सामने देश का सबसे जमीनी और सटीक ओपिनियन पोल लेकर आया है

Reported by: Ayush Sinha
| Image:self
Advertisement

दुनिया के सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत एक बार फिर साल 2019 में सबसे बड़ा पर्व मनाएगा यानि आम चुनाव से गुजरेगा। जनता अपने मतदान की ताकत का प्रयोग करते हुए देश की सत्ता किसे सौपनी है? उसका फैसला करेगी।

ऐसे में राजनीतिक पार्टियां (चाहे वो सत्ता पक्ष हो या विपक्ष) भी इस मौके को भुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। 2014 में विशाल बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ​​​के सामने जहां सत्ता को बचाने की चुनौती है, तो वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी पिछले लोकसभा से शिकस्त को भूल दोबारा सत्ता में वापसी करने को बेकरार है। वहीं क्षेत्रीय पार्टियां भी देश के सामने खुद को तीसरा विकल्प के तौर पर स्थपित करने की कोशिश में हैं।

2019 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले रिपब्लिक भारत और 'जन की बात' आपके सामने देश का सबसे जमीनी और सटीक ओपिनियन पोल लेकर आया है, ताकि आपको पता चल सके कि चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान है। किस राज्य में किस पार्टी का बोलबाला रहेगा?

लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है, ऐसे में पहले चरण की वोटिंग शुरू होने में सिर्फ एक हफ्ते बचे हैं। राज्य राजस्थान की 25 सीटों पर होने वाले चुनाव में एक बार फिर कयास के मुताबिक बीजेपी भारी पड़ती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन उसे कुछ सीटों का नुकसान होता हुआ दिख रहा है। वहीं कांग्रेस 2014 के परिणाम को भूल कुछ सीटों पर वापसी कर सकती है।

रिपब्लिक भारत और 'जन की बात'  के ओपिनियन पोल | PROJECTION: के मुताबिक आज चुनाव होने की स्थिति में बीजेपी के खाते में  19 से 22 सीटें जा सकती हैं वहीं कांग्रेस को 6 से 3 सीटों पर जीत मिल सकती है।

वहीं अगर वोट शेयर की बात करें तो UPA को राज्य में 42 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है।  NDA को लगभग 52 प्रतिशत वोट और वहीं अन्य को 6 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया गया है।

बता दें, राजस्थान में बीते साल 2018 में 7 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए थे जिसके बाद 11 दिसंबर को आए नतीजों में कांग्रेस के सिर जीत का सेहरा बंधा। जीत के बाद कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की कमान अशोक गहलोत के हाथों में सौंपी गई, जबकि सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री पद का दारोमदार सौंपा गया।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को चौंका देने वाली शिकस्त दी थी। हालांकि अब आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर पिछड़ती दिखाई दे रही है। इस बार राज्य में कांग्रेस के खाते खुलते दिखाई दे रहे हैं। वरना पिछले लोकसभा चुनाव में तो कांग्रेस पूरी तरह से बेदखल हो गई थी।

Advertisement

Published April 4th, 2019 at 19:12 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo