Advertisement

Updated July 30th, 2021 at 21:15 IST

VIRAL: बर्थडे केक से महिला ने लगभग खो दी थी अपनी आंखों की रोशनी, जानिए पूरा मामला

बीते कुछ सालों में उस व्यक्ति का चेहरा केक में डालना एक अजीब परंपरा बन गई है जिसका जन्मदिन होता है।

Reported by: Sakshi Bansal
| Image:self
Advertisement

बीते कुछ सालों में उस व्यक्ति का चेहरा केक में डालना एक अजीब परंपरा बन गई है जिसका जन्मदिन होता है। बच्चा हो या कोई बड़ा समझदार इंसान, इसे हर कोई फॉलो करना पसंद करता है। हालांकि, वे ये नहीं जानते कि इससे न केवल खाने की बर्बादी होती है, बल्कि ये आपके लिए भी खतरनाक हो सकता है। हाल ही में, एक ऐसी महिला की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है जिसका केक में चेहरा डालने पर उसकी आंख में चोट लग जाती है।

बर्थडे पार्टी के दौरान, एक महिला का चेहरा केक पर रगड़ दिया गया था। फोटो से साफ देखा जा सकता है कि कैसे ऐसा करने पर उसकी आंख के ऊपर चोट लग गई है और वह अपनी दृष्टि खोने से बाल-बाल बची है। फेसबुक पर एक यूजर एंटोनियो लैगिंगर ने घटना से तीन तस्वीरें साझा की हैं।

पलक में फंस गई लकड़ी की डंडी

इन तस्वीरों में काटे गए केक से लकड़ी की डंडी निकलते हुए साफ देखा जा सकता है। दूसरी फोटो में, महिला की ऊपरी पलक से एक कील चिपकी हुई नजर आ रही है। तीसरी तस्वीर में, उसकी आंख पर पट्टी बंधी हुई है। यूजर ने बताया कि घटना के वक्त महिला अपना बर्थडे का केक काट रही थी। जैसे ही वह मुड़कर जाने वाली थी, उसके दोस्तों ने उसका चेहरा केक में डाल दिया। एक लकड़ी की छड़ी उसकी पलक में फंस गई और वे एक परतदार केक था जिसके तुरंत बाद खून बहने लगा। जब वह दर्द से कराहने लगी तो दोस्त उसे पास के अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने लकड़ी के स्पाइक को हटा दिया और चोटिल जगह पर पट्टी कर दी है।

अच्छी बात ये रही कि डॉक्टरों ने बताया कि उसकी पुतली चोट वाली जगह से केवल कुछ इंच दूर थी। ये पोस्ट उन लोगों के लिए एक बड़े सबक के रूप में सामने आ रहा है जो इस अजीब परंपरा में न केवल भाग लेते हैं, बल्कि दूसरों को भी ऐसा करने पर मजबूर करते हैं। बता दें कि कई परतों वाले केक को कभी-कभी लकड़ी, धातु या प्लास्टिक की छड़ियों के साथ बनाया जाता है ताकि वह फैले ना और एक साथ रखा रहे। ये पोस्ट जबसे सोशल मीडिया पर सामने आया है, तबसे ही तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं और कमेंट कर हैरानी जता रहे हैं। साथ ही, कुछ लोगों ने बर्थडे पर ऐसी चीजें करने से बचने के लिए भी कहा है।

ये भी पढ़ेंः बिहार: अयांश को बचाने के लिए '16 करोड़ के इंजेक्शन' की जरूरत: माता-पिता ने पीएम मोदी-CM नीतीश से मांगी मदद

Advertisement

Published July 30th, 2021 at 21:01 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo