Advertisement

Updated September 23rd, 2021 at 14:12 IST

शादी से पहले दुल्हन को देखकर रोने लगा दूल्हा, देखिए वायरल हो रहा भावुक कर देने वाला Video

वायरल हो रहे वीडियो में एक दूल्हे को 10 साल की डेटिंग के बाद अपने जीवन के प्यार को अपनी दुल्हन के रूप में देखकर रोते हुए देखा जा सकता है।

Reported by: Chandani sahu
IMAGE- INSTAGRAM / richaverma._
and
namishgambhir
IMAGE- INSTAGRAM / richaverma._ and namishgambhir | Image:self
Advertisement

VIRAL Video: अगर हम किसी चीज को पूरे दिल से चाहते हैं, तो पूरी कायनात मिल जाती है उसे आप तक पहुंचाने में। खासकर तब जब आप किसी को बहुत पसंद करते हैं। प्यार में सचमुच काफी शक्ति है। यह मौत के खौफ से भी अधिक शक्तिशाली होता है। प्यार में पड़ना खूबसूरत है, लेकिन अपने प्यार से शादी करना अब तक का सबसे अच्छा एहसास है, खासकर तब जब पूरी दुनिया आपके खिलाफ हो। यह किसी सपने से कम नहीं है। यह आपको भावुक भी कर सकता है। ऐसी ही स्थिति को दर्शाने वाले एक वीडियो देखकर आप भावुक हो उठेंगे। सोशल मीडिया (social media) पर दूल्हे को अपनी दुल्हन को देखकर रोने का वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में एक दूल्हे को 10 साल की डेटिंग के बाद अपने जीवन के प्यार को अपनी दुल्हन के रूप में देखकर रोते हुए देखा जा सकता है। दूल्हा हंसते-हंसते रोता नजर आ रहा है। वह अपनी दुल्हन को देखकर इतना खुश होता है कि अपनी भावनाओं को छुपा नहीं पाता है। फिर दुल्हन आई तो उसने उसका हाथ थाम लिया और मुस्कुराने लगी। फिर वह भावुक हो गए। ये वीडियो इंटरनेट पर सबसे खूबसूरत वीडियो में से एक है। 'कल हो ना हो' का बॉलीवुड गाना 'चाहे जो तुम पुरे दिल से, मिला है वो मुश्किल से' भी बैकग्राउंड में सुना जा सकता है।


10 साल की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी कर ली। इस वीडियो को 50 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस  वीडियो को लोगों का खूब सारा प्यार मिल रहा है। 

ये भी पढ़ेंः Viral Video: दिल्ली के रेस्टोरेंट ने दी सफाई, साड़ी के साथ एंट्री 'नहीं' देने के दावे पर दिया जवाब

दुल्हन ने दूल्हे को दिया ऐसा प्यारा सा सरप्राइज

वहीं एक और प्यार का वीडियो वायरल  जिसमें वरमाला के वक्त जैसे ही दूल्हा अपनी दुल्हन के गले में माला डालने के लिए आगे बढ़ता है दुल्हन उससे पहले ही अपने घुटने पर बैठ गई। वहां मौजूद सभी लोग इस प्यारे से दृश्य को देखकर हैरान रह जाते हैं।  वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ेंः Viral Video: सना खान को शादी से पहले 'बहन' कहकर बुलाते थे उनके पति अनस, फिर ऐसे चढ़ा प्यार परवान

Advertisement

Published September 23rd, 2021 at 14:03 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo