Updated June 19th, 2021 at 10:45 IST

यूपी: स्‍वतंत्र देव सिंह बोले- 'CM योगी के नेतृत्व में लड़ेंगे 2022 का विधानसभा चुनाव'

उत्तर प्रदेश में साल 2022 में विधानसभा (Uttar Pradesh Legislative Assembly election) के चुनाव होने वाले हैं।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

उत्तर प्रदेश में साल 2022 में विधानसभा (Uttar Pradesh Legislative Assembly election) के चुनाव होने वाले हैं। चारों प्रमुख पार्टियों जिसमें सत्ताधारी बीजेपी, विपक्षी समाजवादी पार्टी, BSP और कांग्रेस ने अपनी तैयारी अभी से ही शुरू कर दी है। वहीं बीजेपी का नेतृत्व इस बार विधानसभा के चुनाव में कौन करेगा। इस सवाल का जवाब यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने दे दिया है। स्‍वतंत्र देव सिंह ने हाल ही में कहा है कि, पार्टी अगला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ेगी। 

वहीं कुछ दिन पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि, राज्य का आगामी विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा, यह पार्टी संसदीय बोर्ड तय करेगा।

एटा में BJP के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि 'राज्य में भ्रष्टाचार गुंडागर्दी खत्म हो गई है, विकास हो रहा है और हम ऐसे कर्मठ, योग्य, ईमानदार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ के नेतृत्व में 2022 का चुनाव लड़ेंगे।'

वहीं इससे डिप्टी सीएम मौर्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि, "हमारी पार्टी ने चार साल में सपा और बसपा की 15 साल की सरकारों की तुलना में ज्यादा विकास किए हैं। हम 2022 में फिर से जीतेंगे। हम 300 से अधिक सीटें जीतेंगे। बीजेपी प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ेगी, इसका फैसला भाजपा का सामूहिक नेतृत्व और संसदीय बोर्ड करेगा।'

गौरतलब है कि यूपी में 2017 में BJP ने विधानसभा का चुनाव केशव प्रसाद मौर्य की अगुवाई में लड़ा था और तब भारतीय जनता पार्टी को 312 और सहयोगी अपना दल को 9 और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) को चार सीटें मिली थीं। वहीं बीजेपी ने काफी विचार करने के बाद योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के रूप में चुना था।

इसे भी पढ़ें: आगरा: ऑडिट कमेटी ने दी पारस अस्पताल को 'क्लीन चिट', कहा- 'ऑक्सीजन की कमी के कारण नहीं हुईं 22 मौतें'

इसे भी पढ़ें: केंद्र ने की खाद्य सुरक्षा कानून का पालन न करने पर दिल्ली सरकार की खिंचाई; आदेश जारी

इसे भी पढ़ें:  मध्य प्रदेश: बिजली के खंभे पर चढ़ गए मंत्री जी, साफ-सफाई कर कर्मचारियों को सिखाया सबक

इसे भी पढ़ें:  नागालैंड के मंत्री और विधायकों की पहल, कोरोना के समय लोगों को प्रेरित करने के लिए गाया भजन

Advertisement

Published June 19th, 2021 at 10:45 IST

Whatsapp logo