Updated December 1st, 2021 at 15:50 IST

बीजेपी विधायक ने सपा अध्यक्ष को दी बैरिया सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती

बलिया जिले की बैरिया सीट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।

Credit- ANI | Image:self
Advertisement

बलिया जिले की बैरिया सीट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। सिंह ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित ट्रैक्टर रैली के इतर संवाददाताओं से बातचीत में सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, बोले- 'ये दमदार सरकार चलाने वाले लोग नहीं, ये दमदार झूठ बोलते हैं'

उन्होंने अखिलेश को बैरिया सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए दावा किया है कि यदि वह पूर्व मुख्यमंत्री को एक लाख मतों से पराजित नहीं कर पायेंगे तो चुनावी राजनीति से सन्यास ले लेंगे। सिंह ने भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत को पेशेवर राजनेता करार दिया और आरोप लगाया कि टिकैत 'फंडिंग' की बदौलत ही राजनीति कर रहे हैं। वह सपा और कांग्रेस के कहने पर किसान आंदोलन करा रहे हैं।

उन्होंने सवाल किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए तीनों नये कृषि कानूनों को वापस ले लिया तो फिर किसान आंदोलन जारी रखने का क्या औचित्य है। भाजपा विधायक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव और भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत पर 'बेईमान' होने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि यह दोनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने नहीं टिक पायेंगे।

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, अभिनेत्री के सोशल मीडिया पोस्ट को सेंसर करने की मांग

उन्होंने कहा कि मोदी ने संसार को अपना परिवार माना है जबकि अखिलेश यादव के लिए उनका परिवार ही संसार है। परिवार को ही संसार मानने वाला ‘बेईमान’ होता है।

Advertisement

Published December 1st, 2021 at 15:40 IST

Whatsapp logo