Updated January 31st, 2023 at 11:28 IST
Rohan Bopanna की पत्नी Supriya की स्टेडियम से तस्वीरें वायरल; खूबसूरती देख नजरें नहीं हटा पा रहे फैंस
Rohan Bopanna Wife: : इंडियन टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना की पत्नी सुप्रिया बोपन्ना की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं जिससे फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।
Advertisement
Rohan Bopanna Wife: इंडियन टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) और सानिया मिर्जा (Sania Mirza) को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 मिक्स-डबल फाइनल (Australian Open 2023 mixed-doubles final) में शुक्रवार को हार का सामना करना पड़ा। इस जोड़ी ने इस बार भले ही जीत का स्वाद ना चखा हो लेकिन दोनों के जबरदस्त परफॉर्मेंस की तारीफ हो रही है। वहीं इनके अलावा तारीफों के पुल टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना की पत्नी सुप्रिया बोपन्ना (Supriya Bopanna) के भी बांधे जा रहे हैं। आखिर ऐसा क्यों आईए जानते हैं।
दरअसल, ऑस्ट्रलियाई ओपन मैच खेले जाने के दौरान रोहन बोपन्ना का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए उनकी पत्नी सुप्रिया अन्नैया मेलबर्न पहुंची थीं। स्टेडियम में पति की परफॉर्मेंस देखने के दौरान किसी ने सुप्रिया की तस्वीरें ले ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं जो देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गईं।
मैच के बाद एक फैन ने बोपन्ना की पत्नी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'बोपन्ना की पत्नी? क्या मैंने अब तक की सबसे खूबसूरत महिला को देखा है?' हालांकि जिसने सबसे ज्यादा फैंस का ध्यान खींचा वो ये था कि इस पर रोहन ने कमेंट किया था। उन्होंने कमेंट सेक्शन में रिएक्ट करते हुए लिखा- 'हां, मैं इस बात से सहमत हूं।' जिसके बाद देखते ही देखते यह ट्वीट आग की तरह इंटरनेट पर तेजी से फैल गया। फैंस सुप्रिया की तस्वीरों को बेहद पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
BOPANNA’S??? WIFE??? Is the most beautiful woman I’ve ever seen??? pic.twitter.com/7QjHoMEqUz
— Robespierre (@brookeabeyer) January 27, 2023
आपको बता दें कि खबरों के मुताबिक, कपल ने साल 2010 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। जिसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने अपने रिश्ते पर ऑफिशियली मुहर लगाते हुए साल 2012 में शादी कर ली। इसके बाद दोनों की एक प्यारी सी बेटी हुई। सुप्रिया पेशे से एक साइकोलॉजिस्ट हैं।
गौरतलब है कि सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना ने साथ में मैच खेला था और Neal Skupski और Desirae Krewczyk के खिलाफ सेमीफाइनल 7-6(7), 6-7 (7), 10-6 से जीतकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के फाइनल में पहुंचीं। हालांकि, ये भारतीय जोड़ी आखिरी मुकाबले में हार गई। उन्हें ब्राजील की जोड़ी Luisa Stefani और Rafael Matos से 6-7 (7), 6-2 से हार का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: Sania Mirza Emotional: आखिरी ग्रैंड स्लैम हारने के बाद रोने लगीं सानिया मिर्जा, कहा- ‘जहां से करियर शुरू हुआ…’
Advertisement
Published January 31st, 2023 at 11:17 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।