Advertisement

Updated December 6th, 2021 at 12:32 IST

WTC 2021-2023: न्यूजीलैंड को धूल चटाने के बाद 'पॉइंट्स टेबल' पर कहां पहुंची टीम इंडिया; जानें डिटेल

WTC 2021-2023 Points Table: वानखेड़े मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कीवी पारी को 167 रनों पर समेत दिया।

Reported by: Ritesh Kumar
PC: BCCI/Twitter
PC: BCCI/Twitter | Image:self
Advertisement

IND vs NZ Test Series: भारत ने सोमवार, 6 दिसंबर को मुंबई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को 372 रनों से पराजित कर दो मैचों की टेस्ट शृंखला को 1-0 से कब्जा कर लिया। वानखेड़े मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कीवी पारी को 167 रनों पर समेत दिया। टीम इंडिया के प्रीमियम स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक बार फिर अपनी फिरकी का जादू दिखाया और दूसरी इनिंग में छह विकेट अपने नाम किए। इस दौरान तमिलनाडु के स्पिनर ने भारतीय सरजमीं पर अपना 300वां विकेट भी पूरा किया। 

बता दें कि रनों की लिहाज से ये भारतीय टीम की टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी जीत है। टीम इंडिया ने अपने होम ग्राउंड पर लगातार 14वीं टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। इस बीच, भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 2021-23 सत्र में अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।

WTC 2021-2023: पॉइंट्स टेबल पर कहां पहुंचा भारत 

श्रीलंका टीम 100 के जीत प्रतिशत के साथ सूची में सबसे ऊपर बैठा है। पाकिस्तान वर्तमान में ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हिस्सा ले रहा है और बाबर आजम की टीम पॉइंट्स टेबल पर दूसरे पायदान पर है। तीन जीत के साथ भारत का जीत प्रतिशत 58.33 है। विराट कोहली की अगुआई वाली टीम इस समय तीसरे स्थान पर है। मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप विजेता टीम न्यूजीलैंड इस लिस्ट में छठे नंबर पर है। 
बता दें कि पैट कमिंस की अगुआई में ऑस्ट्रेलियाई टीम इस सप्ताह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एशेज सीरीज से WTC 2021-2023 अभियान की शुरुआत करेगी। 

भारत बनाम न्यूजीलैंड: मुंबई टेस्ट 

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने मयंक अग्रवाल के शानदार 150 रनों की बदौलत स्कोरबोर्ड पर 325 रन बनाए। न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने भारतीय पारी के सभी 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। टेस्ट क्रिकेट में ये कारनामा करने वाले वो दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने। 

यह भी पढ़ें - IND Vs NZ: टेस्ट सीरीज फतह करने में इन 5 खिलाड़ियों का रहा अहम रोल; देखें लिस्ट

Advertisement

Published December 6th, 2021 at 12:32 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo