Advertisement

Updated April 26th, 2024 at 17:15 IST

'वोट करना हमारा अधिकार और कर्तव्य', मतदान करने के बाद बोलीं एक्ट्रेस Neha Sharma

Bhagalpur: नेहा शर्मा के पिता अजीत शर्मा भागलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। अपने पिता का समर्थन करते हुए वह बिहार में प्रचार-प्रसार करती नजर आईं।

Neha Sharma Casts her vote
नेहा शर्मा ने डाला वोट | Image:Instagram
Advertisement

Neha Sharma Casts her vote: बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर आज मतदान चल रहा है। इनमें किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, बांका और भागलपुर लोकसभा सीट शामिल है। दूसरे चरण में वोटिंग के लिए लोगों की लंबी लाइन लग रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने भागलपुर में मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों से मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की।

Advertisement

वीडियो को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, ''एक जागरूक नागरिक के रूप में वोट करना हमारा अधिकार और कर्तव्य दोनों है। आज मैंने वोट कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। मैं भागलपुर के लोगों और पूरे देश में जहां जहां वोटिंग हो रही है, वहां के लोगों से अपील करती हूं, सभी लोग वोट जरूर करें।''

बता दें कि नेहा शर्मा के पिता अजीत शर्मा कांग्रेस के टिकट पर भागलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। अपने पिता का समर्थन करते हुए वह बिहार में प्रचार-प्रसार करती नजर आईं।

Advertisement

उन्होंने भागलपुर की सड़कों पर रोड शो किया, जिसकी काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। एक्ट्रेस जनता का अभिवादन और उन्हें वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करती हुई नजर आईं।

यह भी पढ़ें: एक्टर Kiccha Sudeep ने बेंगलुरु से डाला वोट, बोले- मतदान एक आशा, वोट लेने के बाद राजनेता…

Advertisement

 

Advertisement

Published April 26th, 2024 at 17:15 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

8 घंटे पहलेे
8 घंटे पहलेे
14 घंटे पहलेे
20 घंटे पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo