Advertisement

Updated April 14th, 2021 at 18:00 IST

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ी मुश्कलें, एक और खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 14 वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही है।

Reported by: Ritesh Mishra
| Image:self
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 14 वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही है। या यूं कहें कि इस सीजन में दिल्ली को एक के बाद एक झटका लग रहा है। सबसे पहले दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर चोट की वजह से आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो गए। उसके बाद टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। वहीं आज टीम का एक और खिलाड़ी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) को कोरोना होना दिल्ली के लिए किसी झटके से कम नहीं है। नॉर्खिया की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत पर भी दबाव बढ़ेगा। क्योंकि उनकी टीम के दो प्रमुख खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।

एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि 'नॉर्खिया कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर आए थे, लेकिन वह दुर्भाग्य से वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब वो क्वारंटाइन में रहेंगे। 

BCCI के प्रोटोकॉल के अनुसार,कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए जाने वाले किसी भी खिलाड़ी या कर्मचारी को  नमूने (Sample) के संग्रह की तारीख से कम से कम 10 दिनों के लिए जैव-सुरक्षित वातावरण के बाहर निर्दिष्ट क्षेत्र में रहना होगा। -पीसीआर रिपोर्ट या लक्षणों का पहला दिन, जो भी पहले हो।

इसे भी पढ़ें: VIDEO: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा गगनचुंबी छक्का, शॉट देख आश्चर्य में पड़ गए हार्दिक पांड्या

नॉर्खिया को आखिरी बार पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलते हुए देखा गया था। नॉर्खिया ने इस सीरीज का दो मैच खेला था। जिसके बाद वह आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए भारत आ गए। मुंबई पहुंचने के बाद उन्हें सात दिनों के लिए क्वारंटाइन होना पड़ा, जिसकी वजह से वह 10 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में दिल्ली की टीम में शामिल नहीं हो पाए। 

इस बीच, दिल्ली कैपिटल्स ने ने भी अक्षर पटेल के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट दिया। टीम ने कहा कि बाएं हाथ का स्पिनर ठीक हो रहे हैं और जल्द ही टीम में शामिल होने के लिए तैयार होंगे। दिल्ली के निदेशक मुस्तफा गोहाउस ने कहा कि शनिवार को उनके अनिवार्य क्वारंटाइन का दसवां दिन होगा। जिसके बाद वह जांच में निगेटिव आते हैं तो टीम में उनका चयन हो सकता है। 
 

Advertisement

Published April 14th, 2021 at 18:00 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo