Updated December 6th, 2021 at 08:17 IST

क्या झारखंड में लगने वाला है कोविड लॉकडाउन? फर्जी पोस्ट पर पुलिस ने दर्ज की FIR

रांची पुलिस ने रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्विटर हैंडल के एक मॉर्फ्ड स्क्रीनशॉट को लेकर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

Reported by: Sakshi Bansal
| Image:self
Advertisement

रांची पुलिस (Ranchi police) ने रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) के ट्विटर हैंडल के एक मॉर्फ्ड स्क्रीनशॉट को लेकर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। एएनआई ने बताया कि गोंडा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (1) (b), 420, 170, 124 (a) के तहत FIR दर्ज की गई है। इसके अलावा, उसे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2006 के 54 और आईटी अधिनियम के 66 के तहत भी बुक किया गया है।

बता दें कि ये कदम तब उठाया गया जब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को ऑनलाइन प्रसारित किए जा रहे एक फर्जी ट्विटर पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया। ऑनलाइन प्रसारित किए गए फर्जी ट्विटर पोस्ट में दावा किया गया था कि झारखंड में 6 दिसंबर 2021 से 1 जनवरी 2022 तक लॉकडाउन लागू करने की तैयारी है, जिसके मद्देनजर सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे और परीक्षाएं रद्द कर दी जाएंगी।

इसके अलावा, पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि घर से बाहर जाने के लिए ई-पास की जरूरत होगी। यहां देखें राज्य के सीएम के नाम से शेयर किए गए फर्जी स्क्रीनशॉट-

झारखंड में कोई लॉकडाउन नहीं

सीएम के ऑफिस ने मॉर्फ्ड ट्वीट के ऑनलाइन प्रसारित होने के कुछ मिनट बाद साफ कर दिया है कि राज्य सरकार ने राज्य में किसी भी लॉकडाउन की घोषणा नहीं की है। उन्होंने एक ट्विटर पोस्ट में यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा अभी तक कोरोना ​​​​से संबंधित लॉकडाउन पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

गौरतलब है कि नकली लॉकडाउन की खबरें ऐसे समय में आई हैं जब दुनियाभर में Omicron की दहशत फैली हुई है। भारत में अबतक 21 मामले आ चुके हैं। दिल्ली और राजस्थान ने रविवार को अपने पहले मामले दर्ज किए, जबकि महाराष्ट्र ने नए वेरिएंट के 7 और मामले दर्ज किए हैं। इससे पहले, कर्नाटक, गुजरात, दिल्ली और राजस्थान में ओमिक्रॉन के मामले सामने आए थे। इस बीच, 5 दिसंबर तक भारत में 24 घंटों में कोरोना महामारी के नए मामले दर्ज किए गए जबकि 2,796 लोगों की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ेंः World Soil Day: सद्गुरु की सभी देशों से अपील- ‘मिट्टी विलुप्त हो रही है, इसका संरक्षण जरूरी’

Advertisement

Published December 6th, 2021 at 08:13 IST

Whatsapp logo